इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के दीवानों के लिए आज एक बड़ी खबर है और वह यह की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद झूलन ने अपने सभी साथियों का शुक्रियां अदा किया।
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, विजय और कुलदीप बाहर
इधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने गुरुवार को अपनी और से एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। झूलन ने भी अपने ट्वंटी-20 करियर के दौरान दर्शकों और अपने साथी खिलाड़ियों से मिले प्यार और सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
झूलन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच 12 वर्ष पहले अगस्त 2006 में खेला था और यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी पहला अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच था।
विश्व की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी भारत की पीवी सिंधु
आपकों बता दें की भारतीय महिला टीम आने वाले तीन महीनोें में वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेगी और इस मौके पर झूलन ने यह फैसला लिया है। झूलन अब सिर्फ वनडे में खेलना जारी रखेगी।
झूलन ने अपने ट्वंटी 20 मैच के रिकाॅर्ड में 60 ट्वंटी-20 मैच खेले है जिनमें 56 विकेट लिए हैं। झूलन गोस्वामी बंगाल की रहने वाली है और उन्होंने अपना आखिरी ट्वंटी मैच भी बांग्लादेश के खिलाफ ही एशिया कप के फाइनल में खेला था।
EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में भारत के इन खिलाड़ियों ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड, भारत ने नाटिंघम में की शानदार वापसी
आपकों बता दें की तेज गेंदबाज झूलन ने वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। झूलन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं। उन्होंने 169 मैच खेलकर 203 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कह दिया उनकों इस समय का सबसे...