जब से टी-20 क्रिकेट आया है तब से ही बल्लेबाजो की मानसिकता काफी हद तक बदल गई है। पहले बल्लेबाज छक्के बहुत कम लगा पाते थे लेकिन जब से टी-20 क्रिकेट शुरू हुआ है तब से छक्के की संख्या में बहुत ही ज्यादा ही बढ़ोत्तरी हो गई है। अब तो बल्लेबाज अपनी पारी की शुरुआत तक छक्के से कर देते हैं।
प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी-20 में इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज
जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है बल्लेबाजों अपने छक्कों की संख्या को आगे बढ़ा रहे हैं। आलम ये है कि अब तो टेस्ट क्रिकेट या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कई बल्लेबाज तो छक्के लगाने से परहेज नहीं करते हैं।
इसी तरह से इस साल भी छक्कों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। तो आज हम आपको दिखाते हैं प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज
आरोन फिंच- 100 छक्के
ऑस्ट्रेलिया के नए टी-20 कप्तान और तूफानी सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच की बल्लेबाजी में फियरलेस क्रिकेट झलकती है। फिंच ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर की टीम से सबसे खास खिलाड़ी हैं।
आरोन फिंच में सबसे खास बात ये है कि वो छक्के लगाने में बड़े ही सक्षम खिलाड़ी हैं। उनके लिए परिस्थिति मायने नहीं रखती और जमकर छक्के जड़ते हैं। उन्होंने इसी काबिलियत के दम पर प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा 100 छक्के जड़े हैं।

आन्द्रे रसेल- 83 छक्के
वेस्टइंडीज के आन्द्रे रसेल का नाम सामने आते ही हर किसी क्रिकेट फैंस के जहन में छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की छवि बनकर आ जाती है। कैरेबियन सिक्सर किंग आन्द्रे रसेल अपनी छोटी से छोटी पारी में भी छक्का तो लगा ही जाते हैं।
रसेल के मसल्स इतने खतरनाक हैं कि ये छक्के बड़े ही लंबे-लंबे लगाते हैं। आन्द्रे रसेल ने अपनी इस काबिलियत से इस साल खेले लिस्ट ए, प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में 83 छक्के जड़ चुके हैं।

ऋषभ पंत- 82 छक्के
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी एक आक्रमक शैली के खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत में हिटिंग एबिलिटी बड़ी जबरदस्त है। पंत चाहे किसी भी तरह की क्रिकेट हो या किसी भी तरह का गेंदबाज हो छक्का लगाने से हिचकिचाते नहीं हैं। ऋषभ पंत ने इसी क्षमता को दिखाते हुए इस साल खेले प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी-20 क्रिकेट में 82 छक्के लगा चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इस साल घरेलु और टी-20 क्रिकेट में इन तीन बल्लेबाजों ने लगाये हैं सबसे अधिक छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.