Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोटिफ कप में भारतीय अंडर-20 टीम ने अर्जेंटीना को हराया

वालेंशिया (स्पेन)
 भारतीय अंडर-20 टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 खिलाडिय़ों तक सिमटने के बावजूद कोटिफ कप फुटबाॅल टूर्नामेंट में पारंपरिक दिग्गज अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। भारत के लिए दीपक टांगड़ी ने चौथे और अनवर अली ने 68वें मिनट में गोल किए। भारत ने छह बार की अंडर 20 विश्व चैम्पियन टीम को हराया जिसके कोच 2006 के विश्व कप खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी और पूर्व स्टार मिडफील्डर पाब्लो ऐमार हैं।

फ्लायड पिंटो की भारतीय टीम र्मिशया से 0-2 और मौरिशानिया से 0-3 से हार गई थी। पिछले मैच में उसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रा खेला। पिंटो ने मैच के बाद से कहा ,‘‘ इस जीत से भारतीय फुटबाल को विश्व स्तर पर और सम्मान मिलेगा। इससे हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ नियमित तौर पर और खेलने के मौके मिलेंगे।’’ 

टांगड़ी ने एन मीताइ के कार्नर शाट पर गेंद को लपकते हुए हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद भारत ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे हाफ की शुरूआत में ही अली ने कप्तान अमरजीत सिंह के पास पर मूव बनाया लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। भारत को दस खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अनिकेत जाधव को 54वें मिनट में लालकार्ड दिखाया गया था। अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में एकमात्र गोल किया।