वनडे क्रिकेट में तो अब बहुत से खिलाड़ी दोहरा शतक बना चुके है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को अब टी-20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा दोहरे शतक का इंतजार है.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच दिग्गज खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की क्षमता रखते है.
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में कुल तीन शतक लगाये है. इन्होने अपना पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंदों में 2015 में धर्मशाला के मैदान में लगाया था.
वहीं अपना दूसरा शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में इंदौर के होलकर स्टेडियम में लगाया है. तीसरा शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में ही लगाया है.
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं. जिस तरह वह बल्लेबाजी करते है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि वह टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा सकते हैं.
आरोन फिंच

आरोन फिंच टी-20 क्रिकेट में कई बड़ी-बड़ी पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने हाल में ही जिम्बाम्वे के खिलाफ 172 रन की एक विस्फोटक पारी खेली थी.
एरोन फिंच अपने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में दो दोहरे शतक भी बना चुके है. वह भी टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की काबिलियत रखते है.
कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल तीन शतक बना चुके हैं. वह अपनी विस्फोटक अंदाज की बल्लेबाजी के लिए ही जाने जाते है और उनके पास भी ऐसी पूरी क्षमता है, कि वह टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगा दे.
2 क्रिस गेल

वेस्टइंडीज टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल की काबिलियत से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. वह आईपीएल में टी-20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी 175 रन की पारी खेल चुके है.
गेल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी दो शतक लगाये हुए है. अपना पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में लगाया था. वहीं उन्होंने अपना दूसरा शतक साल 2016 में मुंबई के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था. क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की भी काबिलियत रखते हैं.
केएल राहुल

केएल राहुल भी बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने भी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक लगाये है. राहुल का खेलने का अंदाज काफी आक्रमक रहता है. राहुल को एक बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है और वह भी टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक बना सकते है.
The post टी-20 क्रिकेट में यह पांच खिलाड़ी लगा सकते है दोहरा शतक, लिस्ट में दो दिग्गज भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.