Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए हुआ भारतीय टीम का चयन

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट की महिला टीम अगले महीने में श्रीलंका को दौरा करने वाली है। इस दौर में भारतीय टीम तीन एकदिवसीय मैच तथा पांच टी 20 मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है और इसके साथ वनडे टीम की कमान मिताली राज और टी20 टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को दी गई है। भारतीय टीम इन दिनों अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। महिला क्रिकेट चयन समिति ने कल श्रीलंका दौरे के लिए टीमों की घोषणा करने के साथ पूरे दौरे के बारे में जानकारी दी है। भारतीय टीम अपने दौर में 11, 13 और 16 सितंबर को तीन वनडे खेलेगी और 19, 21, 22, 24 और 25 सितंबर को पांच टी20 मैच खेलेगी।

लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। झूलन गोस्वामी ने बीसीसीआई और अपने साथी खिलाडिय़ों का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय टीम को झूलन की कमी जरूर महसूस होगी।इस दौर से पहले भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों ने टी20 में कई नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया है।भारतीय टीम टी20 की सबसे शानदार टीम मानी जाती है।


तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम: मिताली राज(कप्तान), हरमनप्रीत कौर(उपकप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, डी हेमलता, जेमिमा रॉड्रिग्स, वेदा कृष्णामूर्ति, तान्या भाटिया(विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी और शिखा पांडे।

पांच ट्वंटी -20 मैचों के लिए टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रॉड्रिग्स, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे और मानसी जोशी।



Herald