Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने दी बांग्लादेश को करारी शिकस्त

खेल डेस्क। एकदिवसीय सीरीज में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए बासेटेरे में वर्षा बाधित पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से सात विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

केसरिक विलियम्स की 28 रन पर चार विकेट की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने बंगलादेश को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन पर ही रोक दिया। इसके बाद बारिश के कारण मेजबान टीम को 11 ओवर में 91 रन का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिसे उसने मैन ऑफ द मैच आंद्रे रसेल (नाबाद 35) की तूफानी पारी की मदद से 9.1 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर हासिल कर लिया।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस स्पिन गेंदबाज को मिला मौका

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने केवल 21 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा मार्लाेन सैम्युअल्स ने 26 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। मेहमान टीम की ओर से रूबेल हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। रहमान ने दो और रूबेल हुसैन ने एक विकेट हासिल किया। मैच में बांग्लादेश की शुरुआत ही खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और सौम्य सरकार खाता भी नहीं खोल सके। उसकी ओर से महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जबकि लिट्टन दास ने 24 रन का योगदान दिया। अनुभवी ऑलराउंडर कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 19 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर केसरिक विलियम्स ने सबसे ज्यादा चार विकट लिए। इसके लिए उनहोंने चार ओवर में केवल 28 रन ही खर्च किए। एश्ले नर्स और कीमो पॉल को दो दो विकेट हासिल हुए हैं।गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों के बीच खेली गई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से जीत हासिल की थी।