Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जवागल श्रीनाथ का 20 साल पुराना रिकॉर्ड आज तक नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के अब तक 85 सालों के इतिहास में कई बड़े तेज गेंदबाज हुए हैं। वैसे तो भारत के क्रिकेट इतिहास में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है लेकिन कुछ ऐसे तेज गेंदबाज रहे हैं जो हमेशा अपनी नाम इतिहास के पन्नों मे दर्ज कराने का काम किया है। लेकिन अब टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाजों की कमी भी नहीं है। इसके बावजूद पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है।

भारत के कई स्पीड स्टार गेंदबाज हुए लेकिन नहीं पछाड़ सके इस दिग्गज को

भारत के क्रिकेट इतिहास में इन कुछ सालों में एक से एक तेज गेंदबाज हुए हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और ईशांत शर्मा जैसे जबरदस्त तेज गेंदबाजों का नाम शमी है। इन तेज गेंदबाजों ने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान किया हो लेकिन आज तक को कोई गेंदबाज एक गेंदबाज को स्पीड के मामले में पछाड़ नहीं सका है।

जवागल श्रीनाथ रहे हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज

जी हां ये तेज गेंदबाज हैं  कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ….. जो भारत के महान गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के लिए खौफ का काम किया है।सबसे खास बात जवागल श्रीनाथ में ये रही है कि वो भारत के सबसे सुपर स्पीड स्टार गेंदबाज रहे हैं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने करियर में कई बार 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है।

श्रीनाथ ने 1999 विश्व कप में डाली थी 154.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद

जवागल श्रीनाथ ने साल 1999 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए विश्व कप के दौरान एक मैच में 154.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद की है। जवागल श्रीनाथ के द्वारा की गई ये गेंद भारतीय क्रिकेट इतिहास में डाली गई सबसे तेज गेंद है। इस स्पीड को आज तक कोई भारतीय तेज गेंदबाज पार नहीं कर सका है।

ये भारतीय गेंदबाज पहुंचे श्रीनाथ के करीब लेकिन नहीं कर सका कोई पार

जवागल श्रीनाथ के अलावा भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की सूची में श्रीनाथ के बाद दूसरे स्थान पर ईशांत शर्मा हैं जिन्होंने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 152.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इसके बाद वरूण आरोन 152.5 किमी प्रतिघंटे, उमेश यादव 152.2 किमी प्रतिघंटे और आशीष नेहरा ने 149.9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालने में कामयाब रहे हैं लेकिन कोई श्रीनाथ को पार नहीं कर सका।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post जवागल श्रीनाथ का 20 साल पुराना रिकॉर्ड आज तक नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.