इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आए दिन नए—नए रिकॉर्ड देखने को मिलते है। मैदान में हर टीम का खिलाड़ी कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में रहता है। दोस्तों, आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन दिग्गज गेंदबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने टी20 में हैट्रिक बनाई है। तो आइए नजर डालिए उन दिग्गज गेंदबाजों पर...
ब्रेट ली : आॅस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश टीम के विरूद्ध टी20 मैच में हैट्रिक बनाने में कामयाबी हासिल की। ब्रैट ली ने इस मैच में लगातार गेंदों पर शाकिब अल हसन, मोर्तज़ा व आलोक कपाली को आउट किया। टी20 में पहली हैट्रिक ब्रैट ली के नाम है। आॅस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।
जैकब ओरम : न्यूजीलैंड के पूर्व आक्रामक गेंदबाज जैकब ओरम ने 2009 में श्रीलंका के विरूद्ध टी20 मैच में हैट्रिक लेने में सफलता हासिल की। जैकब ओरम ने एंजेला मैथ्यूज, मलिंगा बंडारा, नुवन कुलशेखरा को लगातार गेंदों पर आउट कर ये हैट्रिक प्राप्त की। न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में अपनी तूफानी गेंदबाजी से कई खतरनाक बल्लेबाजों को परेशान किया है।
टीम साउथी : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउथी ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में यूनिस खान, मोहम्मद हफीज व उमर अकमल को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक बनाने में कामयाबी हासिल की। टीम साउथी ने न्यूजीलैंड की और से टेस्ट और वनडे मैचों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
थिसारा परेरा : श्रीलंका के गेंदबाज थिसारा परेरा ने 2016 में भारत के खिलाफ टी20 मैच में हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना व सिक्सर किंग युवराज सिंह को लगातार गेंदों पर आउट कर टी20 में हैट्रिक बनाई। थिसारा परेरा ने वनडे करियर में 137 मैच खेले है और 1721 रन बनाए है।