Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिका में क्रिकेट लाने के लिए वेस्टइंडीज ने मांगी भारत से मदद, फ्लोरिडा में जल्द होगा टी-20 मुकाबला

वेस्टइंडीज भारतीय टीम के साथ फ्लोरिडा में क्रिकेट खेलने की योजना बना रहा है. वेस्टइंडीज की कोशिश है कि अगले वर्ष विश्वकप के बाद जुलाई में भारत, फ्लोरिडा दौरे पर आए. इसके बाद हर वर्ष 2022 तक कम से कम दो टी-20 मैच उत्तर अमेरिका में खेले जाएं.

अमेरिका ही नहीं अन्य देशों में भी क्रिकेट को लाने की कोशिश 

वेस्टइंडीज के मुख्य अधिकारी जॉनी ग्रेव ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान कहा ”अमेरिका में पूरी तरह क्रिकेट लाने की हमारी अगले पांच वर्षों की योजना का बोर्ड से पूरी तरह समर्थन प्राप्त है. इसलिए हम सिर्फ अमेरिका को लेकर ही बात नहीं करते हैं बल्कि कनाडा और अन्य जगहों पर भी खेल को बढ़ावा देने पर विचार कर रहे हैं.”

जॉनी ग्रेव ये भी चाहते हैं कि इसे ओलंपिक में भी शामिल किया जाए. उन्होंने कहा ”हम खेल को बढ़ावा देना चाहते हैं. हम ओलंपिक में खेलने के बड़े समर्थक हैं. भले ही कोई तर्क दे कि यह काफी जटिल है, क्योंकि हम एक अलग-अलग संप्रभु देशों के रूप में खेलेंगे, लेकिन हमें इसमें कोई समस्या नहीं है.”

भारतीय टीम के कैरेबियन दौरे को लेकर ग्रेव ने कहा ”जब आप भारत के साथ कैरेबियन में खेल रहे हैं तो स्पष्ट रूप से स्पोंसर और प्रसारण भागीदारों से बात करनी पड़ती है. वहीं आपको रात में देरी से या फिर सुबह जल्दी खेलना पड़ता है”

मौजूदा समय में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग के कुछ मैच फ्लोरिडा में भी खेले जा रहे हैं. यूनाइटेड क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी द्वारा अभी पूरी तरह मान्यता नहीं मिली है.

भारतीय टीम ने पहली बार अमेरिका में 2016 में खेला था, जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेले गए थे. वहीं अब अगर 2019 में भारत वेस्टइंडीज के साथ खेलने के लिए फ्लोरिडा जाता है, तो यह भारत का दूसरा अमेरिका दौरा होगा.

The post अमेरिका में क्रिकेट लाने के लिए वेस्टइंडीज ने मांगी भारत से मदद, फ्लोरिडा में जल्द होगा टी-20 मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.