इंटरनेट डेस्क। दोस्तों, जैसा कि आप जानते हो क्रिकेट के मैदान में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते व टूटते है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से क्रिकेट उन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन। तो आइए नजर डालिए उन बांए हाथ के बल्लेबाजों पर...
कोलिन मुनरो : न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने कई मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने इंटरनेशनल टी20 में 160 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। कीवी टीम के इस बल्लेबाज ने 42 टी20 पारियों 1173 रन बनाए है।
क्रिस गेल : कैरेबियाई के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज है। क्रिस गेल ने अपने करियर में कई मैचों में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीताने में अहम योगदान दिया है। गेल ने टी20 में 140 की औसत से 1607 रन बनाए है।
एविन लुईस : वेस्टइंडीज के दूसरे तूफानी बल्लेबाज एविन लुईस ने भी टी20 मैचों में कई विस्फोटक पारियां खेली है। एविन लुईस ने 17 टी20 पारियों में 157 रनों की औसत से 529 रन बनाए है। लुईस ने कई मैचों में विपक्षी टीमों के मुंह से जीत निकाली है।
सुरेश रैना : भारत के टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना मैदान में अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी व शानदार फील्डिंग के कारण जाने जाते है। सुरेश रैना टी20 के खतरनाक बल्लेबाज है। सुरेश रैना ने 66 टी20 मैचों में 134 की स्ट्राइक रेट से 1604 रन बनाए है।
युवराज सिंह : सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय टीम के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह मैदान में अपने लंबे—लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है। युवराज सिंह ने टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों में लगातार छह छक्के लगाए थे। युवराज फिलहाल अपनी फॉर्म को लेकर टीम से बाहर चल रहे है।