Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने लिया ट्वंटी-20 क्रिकेट से संन्यास  

स्पोर्ट्स डेस्क। आज के जमाने में क्रिकेट का हर कोई दीवाना है साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इस समय पुरुषों से किसी तरह कम नही है। लेकिन अभी आयी खबर के अनुसार बताया गया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अगर आपको झूलन गोस्वामी को खेलते देखना काफी पसंद है तो अब आप उनको अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच खेलते नही देख सकते हो। क्योंकि झूलन ने भी अपने ट्वंटी-20 करियर से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि अब झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय ने अपने ट्वंटी-20 करियर से संन्यास लेने की घोषणा की है साथ ही उन्होंने ने दर्शकों और अपने साथी खिलाड़ियों से मिले प्यार और सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। भारतीय महिला टीम आने वाले तीन महीनों में वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में भाग नही लेगी। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा है कि वह अभी भारतीय टीम की और से वनडे में खेलना जारी रखेंगी। झूलन गोस्वामी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच 12 वर्ष पहले अगस्त 2006 में खेला था और यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी पहला अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच था।

बंगाल की रहने वाली झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक अच्छी खिलाड़ी रही है साथ ही उन्होंने अपने करियर में 60 ट्वंटी-20 मैच खेले है जिनमें 56 विकेट लिए हैं। झूलन गोस्वामी ने अपना आखिरी ट्वंटी मैच भी बांग्लादेश के खिलाफ ही एशिया कप के फाइनल में खेला था। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं। उन्होंने 169 मैच खेलकर 203 विकेट लिए हैं।

कोहली ने ब्रैडमैन और पोंटिंग का ये रिकॉर्ड तोड़ कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड



Herald