Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लिए इन 20 लोगों में से हो सकता है नया कोच, कल होंगे इंटरव्यू

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कोच के उम्मीदवारों का शुक्रवार को इंटरव्यू है और इस इंटरव्यू में 20 लोग शामिल होने वाले है। इन 20 में से एक ही ऐसा पूर्व क्रिकेटर होगा जो इस टीम के लिए कोच बनेगा। हालांकि जिनका सबसे पहले नाम चल रहा है उनमें सुनील जोशी और रमेश पोवार शामिल है।

इन तूफानी बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड, टॉप में है ये दिग्गज

ये इंरटवयू मुंबई में आयोजित किए जाएंगे और सभी 20 उम्मीदवारों का इंटरव्यू कल ही हो जायेगा जिसमें भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी और रमेश पोवार के अलावा न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आपकों बता दें की इन 20 लोगों में भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और विजय यादव, पूर्व महिला कप्तान ममता माबेन और सुमन शर्मा भी शामिल है। सुमन सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं जब पूर्णिमा राव टीम की कोच थीं।

मारिया फाहे न्यूजीलैंड के लिये दो टेस्ट और 51 वनडे खेल चुकी हैं, उन्होंने भी इस पद के लिये आवेदन किया है।इधर रमेश पोवार ने दो टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं और वह तुषार अरोठे के विवादास्पद तरीके से बाहर किये जाने के बाद अंतरिम कोच के तौर पर काम रहे थे।

रमेश जोशी के खिलाड़ी और कोच के तौर पर अनुभव की अनदेखी करना भी मुश्किल होगा। इन्होंने अपने करियर के दौरान 15 टेस्ट और 69 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन्होंने ओमान और बांग्लादेश टीम को भी कोचिंग दी है।

भारत के इस बल्लेबाज ने खेली टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें, चौंकाने वाला नाम

अब आपकों यह भी बता दें की इस इंटरव्यू में कौन कौनशामिल होगा जाेइन 20 सदस्यों का इंटरव्यू लेगा। इनमें सीओए सदस्य डायना इडुल्जी, बीसीसीआई के क्रिकेट परिचालन महाप्रबंधक सबा करीम और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी शामिल होंगे।