Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैन के बाद दिनेश चंडीमल की हुई वापसी, श्रीलंका ने अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दिया जगह

श्रीलंका के स्टाइलिश बैट्समैन और टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं. वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोप की वजह से उन पर 6 मैचं का बैन लगा दिया था. इस बैन के बाद दिनेश एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एक मात्र टी-20  मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

टीम में हुए है कई बड़े बदलाव 

टेस्ट कप्तान दिनेश चंडीमल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक-एक टी -20 टी के लिए श्रीलंकाई टीम में लौट आए हैं। छह मैचों के प्रतिबंध के बाद दिनेश को टीम में शमिल किया गया, हालांकि टी-20 में उनका रिकॉर्ड कुछ ख़ास नही रहा है. इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल किया गया. इसके अलाव टीम गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की भी वापसी हुई है. उन्होंने 2015 में आखिरी बार दो टी 20 खेला था. टीम की कमान स्टार खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में है. 

delhi test records

वही स्टार गेंदबाज़ सुरंगा लकमल को आराम दिया गया है. विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को टीम में जगह नही मिली है. उनकी जगह टीम में युवा तेज़ गेंदबाज़ शेहान मदुष्का को शामिल किया गया है. 

इसके अलावा काफी आश्चर्यजनक बात यह है कि लेग स्पिनर जेफरी वांडर्सय, जिन्हें इस साल जून में विंडीज़ दौरे के दौरान अनुशासनिक आधार पर घर भेजा गया था, उन्हें भी चुना गया है। उनके अलावा दिमुथ करुणरत्न, इसुरु उडाना, डिकवेला और कसुन रजीता को स्टैंडबाय के रूप में शामिल किया गया है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम आने वाले समय सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है.

श्रीलंका की टीम:

 एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दासुन शानाका, कुसल जानिथ परेरा, धनंजय दे सिल्वा, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, थिसारा परेरा, शेहन जयसूर्या, शेहान मदुष्का, लाहिरू कुमार, दिनेश चंदिमल, अकिला धनंजय, जेफरी वांडर्सय, लंकन सनादकन, बिन्नुरा फर्नांडो

The post बैन के बाद दिनेश चंडीमल की हुई वापसी, श्रीलंका ने अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दिया जगह appeared first on SportzWiki Hindi.