Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जेंटीना को हराने वाली अंडर-20 टीम का भव्य स्वागत

नई दिल्ली

स्पेन में कोटिफ कप में अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को हराने वाली भारतीय अंडर-20 टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम के कोच फ्लॉयड पिंटो ने कहा, ''हर भारतीय को इस जीत पर गर्व होना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा, ''आपको यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमने अंडर- 20 विश्व कप के उपविजेता वेनेजुएला को गोलरहित ड्रा पर रोका था। हमारे युवा खिलाडिय़ों ने वेनेजुएला के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अर्जेंटीना के खिलाफ उन्होंने अपने प्रदर्शन को और भी ऊंचा उठा लिया था।'' कप्तान अमरजीत सिंह ने भी टीम के प्रदर्शन को सराहा।