फ्रांस। फ्रांस के क्लब मोनाको के कोच लियोनाडरे जार्डिम ने चीन में होने वाले फ्रेंच सुपर कप के लिए मंगलवार को 22 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। कप्तान रादमेल फल्काओ बाद में टीम से जुड़ेंगे। 2018 फीफा विश्व कप में भाग लेने वाले तीन खिलाड़ी कामिल ग्लिक, यूरी टिलेमैन और केता बाल्डे को भी टीम में जगह दी गई है। 
The post फ्रेंच सुपर कप के लिए मोनाको के 22 खिलाड़ियों का हुआ चयन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.