Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत, दनादन अंदाज में हांगकांग को 26-0 से धो डाला

लाइव सिटीज, खेल डेस्क : भारत के लिए हॉकी में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा. हॉकी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. भारतीय टीम ने हांगकांग को दनादन अंदाज में धो डाला. उसने बुधवार को एशियन गेम्स में हांगकांग को अविश्वसनीय ढंग से एकतरफा खेल में 26-0 से पटकनी दी. यह भारत की ऐतिहासिक जीत है. इसके दो दिन पहले इसी अंदाज में इंडोनेशिया को भी परास्त कर दिया था.

हांगकांग की हॉकी टीम के खिलाफ भारत ने हाफ टाइम के पहले 14 गोल किये, जबकि हाइ टाइम के बाद 12 गोल किये. वहीं हांगकांग ने एक भी गोल नहीं दाग सका. हालांकि गोल करने के ​मौके उसके पास भी आए, लेकिन भारत की रक्षा पंक्ति के आगे उसकी टीम की एक नहीं चली और विरोधी टीम कोई भी गोल नहीं दाग सकी.

हॉकी के आंकड़ों को देखें तो पाते हैं कि भारत ने यह करिश्मा 86 साल बाद किया. भारत ने इसके पहले 1932 में खेले गये एक मैच में अमेरिका को 24-1 से पराजित किया था. उस समय हॉकी टीम की कमान ध्यानचंद के पास थी. इसके बाद भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को अब जाकर 2018 में तोड़ा. इस जीत से हॉकी टीम के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है.

खास बात कि भारत की ओर से कुल 26 गोलों में चार खिलाड़ियों ने हैट ट्रिक किया. उन चारों खिलाड़ियों ने तीन-तीन गोल दागे. हैट ट्रिक गोल करनेवालों में आकाशदीप सिंह, रूपिंदर पाल सिंह और ललि​त शामिल हैं. वहीं सर्वाधिक गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया. उन्होंने चार गोल दागे. हरमनप्रीत ने 28वें, 52वें, 53वें और 55वें मिनट में ये चारों गोल दागे.

इसी तरह एसवी सुनील, मनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने दो-दो, तो अमित रोहानी, सुरेंदर, सिमरनजीत, चिंगलेनसना, दिलप्रीत, वरुण और विवेक ने एक-एक गोल दाग कर अपनी टीम की स्कोरिंग बढ़ा दी.

The post हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत, दनादन अंदाज में हांगकांग को 26-0 से धो डाला appeared first on Live Cities.