Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 26.2 ओवर में इशांत ने की ऐसी गेंद, जिससे देखते ही रह गये डेविड मलान

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी का नमूना देखने को मिल रहा है.

बता दें, कि मैच के तीसरे दिन इशांत शर्मा कहर बरपाती गेंदे कर रहे है. उनकी इस गेंदबाजी का कहर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान पर भी बरसा है.

डेविड मलान पर भी बरसा इशांत का कहर 

इशांत शर्मा

इंग्लैंड की दूसरी पारी का 27 ओवर इशांत शर्मा लेकर आ रहे थे. इस ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मलान स्ट्राइक पर थे.

डेविड मलान भारतीय तेज गेंदबाज की इस गेंद को बिलकुल भी नहीं समझ पाये. बॉल ने विकेट पर पड़ने के बाद हल्का सा काँटा बदला और डेविड मलान का बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद सीधे अजिंक्य रहाणे के हाथों में चल गई. डेविड मलान 64 गेंदों पर मात्र 20 रन ही अपनी टीम के लिए बना पाये. इस दौरान उनसे सिर्फ 2 ही चौके लग पाये.

यहाँ क्लिक कर देखे डेविड मलान के आउट होने का वीडियो 

 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को चकमा देकर भारतीय टीम को एक महत्वपूर्ण विकेट दिलाया.

हमारे इस लेख को लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 38 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए है और उसकी कुल बढ़त 128 रन की हो गई है. इशांत  ने अबतक अपने 10 ओवर में मात्र 31 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर लिए है.

भारतीय टीम अगर अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करती है, तो भारतीय टीम जरुर इस मैच को अपने नाम कर सकती है.

 

The post वीडियो : 26.2 ओवर में इशांत ने की ऐसी गेंद, जिससे देखते ही रह गये डेविड मलान appeared first on SportzWiki Hindi.