Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने की इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन पर ढेर

खेल डेस्क। रविचन्द्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पांच टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 287 रन पर समेट दी है। मेजबान टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में केवल दो रन का ही इजाफा कर सकी।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सैम कुरान को आउट कर इंग्लैंड की पारी का समापन किया। शमी ने इंग्लैंड की पहली पारी में 64 रन पर तीन विकेट हासिल किए।

इससे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (62 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पहले दिन मेजबान टीम की पहली पारी के नौ विकेट केवल 285 रन पर ही झटक लिए थे। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जबकि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने 70 रन का योगदान दिया।

टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ही खराब रही। उसने 28 रन के स्कोर में ही अपना पहला विकेट एलिस्टेयर कुक (13) के रूप में गंवा दिया। रविचन्द्रन अश्विन ने कुक को बोल्ड कर भारत को ये सफलता दिलाई थी।

दूसरे विकेट के लिए कीटन जेनिंग्स और कप्तान जो रूट ने 72 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने जेनिंग्स को बोल्ड कर तोड़ा। जेनिंग्स ने 98 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 42 रन बनाए।

भारतीय क्रिकेटर शमी पर अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने लगाए ये आरोप

भारतीय टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने 62 रन पर चार, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 64 रन पर तीन, इशांत शर्मा ने 46 रन पर एक और उमेश यादव ने 56 रन पर एक विकेट हासिल किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 13 और मुरली विजय 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।