Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने देश के लिए 287 मैच खेल चुका ये इंग्लिश खिलाड़ी तीन साल बाद एक बार फिर करना चाहता है वापसी

इंग्लिश क्रिकेट टीम में कई शानदार खिलाड़ी हुए हैं। कुछ साल पहले कुछ खिलाड़ियों को एकसाथ इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होना पड़ा है। इनमें से एक थे इंग्लैंड के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज इयान बेल.… इंग्लैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज साल 2015 से अपने देश की इंटरनेशनल टीम से दूर है। लेकिन इस बीच वो लगातार काउंटी क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं।

इयान बेल एक समय इंग्लिश टीम के रहे हैं अच्छे बल्लेबाज

इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट मैच के साथ ही 161 वनडे और 8 टी-20 मैच खेल चुके अनुभवी बल्लेबाज इयान बेल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का डेब्यू साल 2004 में किया था जिसके बाद से वो लगातार 2015 तक इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे और वो इस दौरान इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी के मजबूत कड़ी रहे हैं।

बेल एक बार फिर से करना चाहते हैं वापसी

इयान बेल इंग्लैंड की टीम से दूर होने के बाद पिछले कुछ सालों से काउंटी क्रिकेट में वॉरविकशायर के लिए खेल रहे हैं। लेकिन पिछले साल उनका काउंटी क्रिकेट में बहुत बुरा सत्र बिता। इससे इयान बेल बहुत ही निराश हो चुके हैं और उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया लेकिन अब वो चाहते हैं कि एक बार फिर से इंग्लैंड के लिए खेलना चाहते हैं।

मैं वापसी से करना चाहता हूं अपना करियर खत्म

इयान बेल ने बीबीसी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि 

“अगर एक साल पहले उनसे वापसी के बारे में पूछा जाता तो उनका जवाब काफी अलग होता, लेकिन आज की स्थिति को देखें तो वो वापसी के लिए तैयार हैं। बात चाहें काउंटी क्रिकेट टीम वारविकशायर की हो या इंग्लैंड की मैं सिर्फ क्रिकेट के खेल को जीतना चाहता हूं।”

मैंने खराब प्रदर्शन के बाद लिया एक ब्रेक

इयान बेल के लिए काउंटी क्रिकेट  में पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस सीजन में वो अब तक खेले 8 मैचों में 55.42 के बहुत ही प्रभावशाली औसत के साथ 3 शतक की मदद से 665 रन बना चुके हैं।  अपनी इस सफलता को लेकर बेल ने कहा कि

  “मैंने पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ब्रेक लिया था। मैं यही सोचते हुए समय गुजार रहा था, कि संन्यास ले लेना चाहिए। इस दौरान अपने खास लोगों से भविष्य को लेकर राय भी ली।”

अब गेंद हो रही है अच्छे से हिट

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि

“अपने ब्रेक की बात टीम मैनेजमेंट को बतायी और इस दौरान नेट्स में भी नहीं उतरा। ब्रेक के बाद जैसे ही वापसी की गेंद को मैं उसी तरह से हिट कर रहा था जैसे पहले करता रहा। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अपने देश के लिए 287 मैच खेल चुका ये इंग्लिश खिलाड़ी तीन साल बाद एक बार फिर करना चाहता है वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.