Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

28 साल पहले आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने कर दिया था कुछ ऐसा, कि अंग्रेजो को झुककर देनी पड़ी थी सलामी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए आज 14 अगस्त की तारीख काफी खास है. बता दें, कि आज ही के दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था.

इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में लगाया पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक 

सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर के मैदान पर लगाया था. सचिन जब 1990 में सिर्फ 17 साल के थे. तब उन्होंने यह अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था.

मैच की चौथी पारी में लगाया था सचिन ने शतक 

बता दें, कि यह शतक सचिन ने बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में लगाया था. उन्होंने यह शतक भारतीय टीम की दूसरी पारी और मैच की चौथी पारी में लगाया था.

भारतीय टीम यह मैच बचाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी. ऐसे मौके पर सचिन तेंदुलकर ने एक शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम के लिए इस मैच को ड्रा करवाया था.

खेली थी 119 रन की शानदार पारी 

आपकों बता दें, कि सचिन ने इस मैच में 189 गेंदे खेलकर 119 रन का नाबाद शतक लगाया था. उन्होंने अपनी इस पारी में शानदार 17 चौके लगाये थे.

उन्होंने इसी मैच की पहली पारी में भी 136 गेंदों पर 68 रन की एक अच्छी पारी खेली थी. इंग्लैंड ने इस मैच में पहली पारी में 519 रन बनाये थे. जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाये.

इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 320/4 पर घोषित की थी. जिसके बाद भारतीय टीम ने सचिन के 119 रन के नाबाद शतक के दम पर 343/6 का स्कोर बनाया था और भारत इस मैच को ड्रा कराने में कामयाब रहा था.

रहा है शानदार क्रिकेट करियर 

आपकों बता दे, कि सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए जहां 200 टेस्ट मैचों में 53.79 की शानदार औसत से 15921 रन बनाये. वही सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से व 86.24 के स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाये है. सचिन ने टेस्ट में 51 तो वनडे क्रिकेट में 49 शतक बनाये.

आईसीसी ने सचिन के शतक को किया याद  

आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सचिन के पहले शतक को याद करते हुए लिखा, “आज का दिन 1990 में सचिन के पहले शतक का गवाह है. जब उन्होंने 17 साल की उम्र में ही ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अपने पहला शतक लगाया था. क्या यादगार लम्हा था!”

 

 

The post 28 साल पहले आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने कर दिया था कुछ ऐसा, कि अंग्रेजो को झुककर देनी पड़ी थी सलामी appeared first on SportzWiki Hindi.