एक तरफ जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. वही दूसरी तरफ दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.
मोरना निल्सन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है, कि न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर मोरना निल्सन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालाँकि, वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेगी.
शानदार रहा है मोरना का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बता दें, कि मोरना निल्सन लेफ्ट आर्म की स्पिन गेंदबाज है. उन्होंने मात्र 28 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास लिया है. मोरना ने न्यूजीलैंड के लिए 52 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 26.75 की औसत से 53 विकेट हासिल किये.
टी-20 क्रिकेट में मोरना ने 44 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 18.36 की औसत से 41 विकेट हासिल किये है. वह दुनिया भर की टी-20 लीग में खेल चुकी है.
मैंने अपनी क्रिकेट का लुफ्त उठाया
मोरना निल्सन ने संन्यास ऐलान करते हुए अपने बयान में कहा,
“मैं अपने क्रिकेट करियर को पीछे देख रही हूं, तो मुझे काफी संतुष्टि महसूस हो रही है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अलग-अलग स्थानों पर मुझे खेलने का मौका है. जिसका मैंने काफी लुफ्त उठाया है.
दुनिया भर में खेलकर मेरे काफी दोस्त बने है. महिलाओं का खेल भी अब दिलचस्प हो रहा है. मैंने कभी सोचा नहीं था, कि मुझे ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश और इंग्लैंड में सुपर खेलने का मौका मिलेगा.
मैं बीसीडी को धनयवाद कहती हूं. उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है. मैं अभी भी अपने घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखूंगी. हमारी घरेलू टीम में बड़ी संख्या में प्रतिभा है और हमारे पास एक शानदार टीम है.”
मोरना के संन्यास पर न्यूजीलैंड के हेड कोच हाइडी टिफन ने कहा,
“मोरना एक शानदार खिलाड़ी है. वह परिस्थियों के अनुसार अपने खेल को ढालने में माहिर है. उसे न्यूजीलैंड के लिए किये गये अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए. मैं उन्हें उनके जीवनकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं. “
The post भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच मात्र 28 साल के इस क्रिकेटर ने किया सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.