Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने कोहली को भेजा सन्देश अगर जीतनी है सीरीज तो इन 2 खिलाड़ियों को देना होगा टीम में जगह

एजबेस्टन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अपने एक फैसले से दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को काफी हैरान कर दिया था.

दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत की पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया था. वही एजबेस्टन टेस्ट से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी, कि कुलदीप यादव को भी टीम में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन विराट ने उन्हें भी प्लेइंग इलेवन से नजरंदाज ही किया था.

हरभजन ने कुलदीप और पुजारा को शामिल करने का दिया सुझाव 

भारतीय टीम के ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने लॉर्ड्स के दूसरे टेस्ट मैच में युवा चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सुझाव दिया है.

हरभजन सिंह ने कहा है, कि “विराट कोहली किसी भी खिलाड़ी को बाहर करे, लेकिन युवा चायनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में जरुर शामिल करे.”

पुजारा की टीम को खास जरुरत 

हरभजन सिंह ने मिड डे को दिए गये अपने एक बयान में कहा,

“मुझे नहीं पता कि कोहली को किस खिलाड़ी को टीम से बाहर करना चाहिए, लेकिन में यह कहूँगा, कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में जरुर शामिल करना चाहिए. वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो क्रीज पर टिके रहकर नई गेंद को पुरानी कर सकता है. वह लम्बे समय तक क्रीज में टिकने की क्षमता रखता है, इसलिए उसकी भारतीय टीम को अभी खास जरुरत है.”

कुलदीप को भी करे शामिल 

वही चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर हरभजन सिंह ने कहा,

“मुझे लगता है, कि कुलदीप यादव को भी जरुर टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. मुझे नहीं पता, कि कोहली को किसे बाहर करना चाहिए, लेकिन कुलदीप को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना बहुत जरुरी है.”

The post हरभजन सिंह ने कोहली को भेजा सन्देश अगर जीतनी है सीरीज तो इन 2 खिलाड़ियों को देना होगा टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.