वैसे माना जाता है कि क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाज का कद जितना लंबा होगा वो उतने ही खतरनाक छक्के लगाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि एक लंबे कद का बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जड़ने में महारथी होता है। लेकिन क्रिकेट का इतिहास गवाह है कि छोटे कद के खिलाड़ी भी कम नहीं रहे हैं।जैसे सचिन तेंदुलकर या रोमेश कालुवितर्णा ये खिलाड़ी ऐसे थे जो कद से तो छोटे थे लेकिन छक्के लगाने उस्ताद थे।

ये पांच छोटे कद के खिलाड़ी करते हैं बड़ा धमाका
कुछ उसी तरह से मौजूदा दौर के क्रिकेट में भी कुछ छोटे कद के ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बड़े-बडे़ छक्के लगाते हैं। तो आज हम इस समय के ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिनका कद तो छोटा है लेकिन ये छक्के मारने में तो गेल और अफरीदी जैसे बल्लेबाजों को भी देते हैं टक्कर……

ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अभी क्रिकेट के मैदान में उतरे हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन इन्होंने अपनी पहचान एक सिक्कर किंग के रूप में बना ली है। ऋषभ पंत भले ही कद से तो छोटे हैं, लेकिन इनकी बल्लेबाजी में बेखौफ रवैया झलकता है। ऋषभ पंत कद से तो छोटे हैं पर मैदान में बड़े-बड़े लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं।

जेपी डूमिनी
जिन पाल डूमिनी… दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इनको हम जेपी डूमिनी के नाम से जानते हैं जो नाटे कद के हैं लेकिन इनकी बल्लेबाजी बड़ी खतरनाक है।
इनको दक्षिण अफ्रीका का छोटा पटाखा, बड़ा धमाका कहा जाता है। इन्होंने अपने करियर में अब तक छोटे कद के होने के बाद भी खतरनाक तरीके से लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। जेपी डूमिनी को बड़ा तूफानी बल्लेबाज माना जाता है।

मुशफीकुर रहीम
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम मौजूदा समय के एक बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। मुशफीकुर रहीम का कद बहुत ही छोटा है लेकिन ये खिलाड़ी बल्लेबाजी में बहुत ही खतरनाक माना जाता है। रहीम को छोटे कद के होने के बाद भी बड़े लंबे छक्के लगाते देखा गया है। इन्होंने अपने लंबे ऊंचे छक्कों से काफी प्रभावित किया है।

डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाजों में से एक डेविड वार्नर का तो छक्के लगाने में क्या कहने…. डेविड वार्नर का कद तो इतना छोटा है कि उनको देख यकिन नहीं होता कि ये बल्लेबाज छक्के लगाने में माहिर होंगे लेकिन जिस तरह से इन्होंने अपने छोटे से कद के होने के बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट में जैसी बल्लेबाजी दिखायी है उससे तो इन्होंने अपने आपको दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है। जो खूब छक्के लगाते हैं।

केदार जाधव
भारतीय क्रिकेट टीम से इन दिनों बाहर चल रहे केदार जाधव भले ही छोटे कद के खिलाड़ी हैं लेकिन ये बल्लेबाज बड़ा ही खतरनाक है। महाराष्ट्र के केदार जाधव ने अब तक भारतीय टीम के लिए जो मैच खेले हैं उसमें उन्होंने दिखाया है कि उनमें किस तरह की हिटिंग एबिलिटी है। केदार जाधव भारतीय टीम को वो छोटा पटाखा है जो बड़े धमाके करता है। इनके छक्के बड़े ही लंबे होते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post छोटा पैकट बड़ा खिलाड़ी हैं ये 2 भारतीय, छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल और अफरीदी को भी देते हैं टक्कर appeared first on SportzWiki Hindi.