जकार्ता
भारतीय ऐथलीट मोहम्मद अनस और हिमा दास ने 400 मीटर फाइनल में अपने अपने वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। हिमा 400 मीटर फाइनल के अपने वर्ग में दूसरे नंबर पर रहीं और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 50.79 सेकंड का समय लिया।पुरुष ऐथलीट मोहम्मद अनस ने 400 मीटर फाइनल में 45.69 सेकंड का समय लेते हुए सिल्वर अपने नाम किया। इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल कतर के हसन अब्देलाह ने जीता जबकि ब्रॉन्ज मेडल बहरीन के अली खमीस ने अपने नाम किया।