भारतीय टीम को 15 से 28 सितंबर के बीच एशिया कप में भाग लेना है. एशिया कप में भारतीय टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है.
दरअसल, अब विश्व कप 2019 को एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है, इसलिए ऐसे मौके पर भारत के पास अपना नया ओपनिंग क्रम अजमाने का एक अच्छा मौका है.
एशिया कप में भारत अजमा सकता है अपनी बेंच स्ट्रेंथ ओपनिंग

चयनकर्ताओं के पास विश्व कप 2019 से पहले अहम टूर्नामेंट में अपनी बेंच ओपनिंग पार्टनरशिप को मौका देने का यह सही अवसर है. वैसे भी शिखर धवन ने इंग्लैंड दौरे में तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है, इसलिए वह काफी थकान महसूस कर रहे होंगे, भारत को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा भी करना है.
ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे को देखते हुए और 2019 विश्व कप में बेंच स्ट्रेंथ ओपनिंग को देखते हुए भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को एशिया कप में आराम मिल सकता है.
वही रोहित शर्मा भी भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम दौरे को देखते हुए और 2019 विश्व कप में बेंच स्ट्रेंथ ओपनिंग को अजमाने को देखते हुए रोहित शर्मा को भी आराम मिल सकता है.
राहुल और मयंक कर सकते है भारत के पारी की शुरूआत

बता दें, कि 2019 विश्व कप के लिए भारत के पास धवन और रोहित के बाद ओपनर के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में दो शानदार विकल्प है.
अपने इन विकल्पों को बीसीसीआई के चयनकर्ता एशिया कप में अजमाना चाहेंगे. 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप में चयनकर्ता ओपनिंग के क्रम में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को मौका दे सकते है.
राहुल और मयंक का आपसी तालमेल शानदार

बता दें, कि मयंक और राहुल दोनों ही कर्नाटक से आते है. दोनों का आपसी तालमेल काफी शानदार है. दोनों ही कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए काफी सफल साबित हुए है. अब दोनों ही भारतीय टीम के लिए साथ ओपनिंग करते हुए सफल साबित हो सकते है.
मयंक अग्रवाल पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में है उन्हें भारतीय टीम में मौके दिए जाने के चांस काफी ज्यादा है. वही केएल राहुल को भी लगातार भारतीय टीम में मौके मिल रहे है.
The post रोहित और धवन की जगह ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं एशिया कप में भारतीय पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.