Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने भारतीय खिलाड़ियों की समीक्षा करने के बाद बताया कैसे भारत जीत सकता हैं बाकी बचे 2 मैच

Southampton Test: The Indian team returned in the form of a look at the series

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पर अभी पांच मैचों की एक बड़ी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला ही कह सकते हैं। भारतीय टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो तीसरे टेस्ट मैच में जोरदार पटलवार करते हुए सीरीज को 1-2 पर ला खड़ा किया है।

शेन वार्न ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कही अपनी बात

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में जरूर लड़ने जैसा जज्बा दिखाया लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में टीम पूरी तरह से संघर्ष करती नजर आयी। फिर तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बढ़िया वापसी करते हुए शानदार जीत दर्जी। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

केएल राहुल को जिमी के खिलाफ होना चाहिए आक्रमक

शेन वार्न ने केएल राहुल को लेकर कहा कि “मैं केएल राहुल में एक चीज देखना पसंद करूंगा कि वो जिमी एंडरसन का सामना कैसे करने जा रहे हैं। अगर मैं भारतीय मैनेजमेंट का हिस्सा होता तो मैं राहुल को ये कहता कि जिमी को किसी तरह नीचे लाया जाए। जिमी इन परिस्थितियों में बहुत शानदार हैं।अगर वो लय में आए तो उनसे निपटना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाज जितना बेहतर होगा उतना आपको आक्रमक होना चाहिए।”

कुलदीप को वापस भारत भेजना शर्म की बात

कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर शेन वार्न ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कुलदीप बहुत अच्छे गेंदबाज हैं ये शर्म की बात है कि उन्हें वापस भारत भेज दिया। उन्हें इस और अगले टेस्ट मैच में खिलाना था जहां स्पिन को पिच मदद करती है। रिस्ट स्पिन के रहस्य के कारण ही उन्हें बहुत सफलता मिली होगी।

अश्विन को रखना होगा धैर्य 

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को शेन वार्न ने सलाह देते हुए कहा कि जहां तक अश्विन का सवाल है उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उन्हें समझना होगा कि पांच विकेट रोज नहीं मिलते हैं। उन्हें उन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के तरीके तलाशना होगा जो उनके अनुरूप नहीं है।

आज के बल्लेबाज स्पिन गेंद खेलने में नहीं है ज्यादा अच्छे

शेन वार्न ने मौजूदा बल्लेबाजों में स्पिन गेंदबाजी से निपटने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और कहा कि “बहुत अच्छा है कि स्पिन गेंदबाज सभी परिस्थितियों में बहुत बड़ा हाथियार हो सकती है, न केवल रिस्ट स्पिन बल्कि फिंगर स्पिन और बाएं हाथ के स्पिनर भी ऐसा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी को अच्छा नहीं खेल रहे हैं जिसमें भारतीय भी शामिल हैं।”

“मुझे नहीं लगता है कि ये शायद टी-20 क्रिकेट से हुआ है जहां हर समय गेंद को हिट करने का प्रयास होता है। बल्लेबाजों ने स्पिन खेलने की खूबी खो दी है। जैसे कि क्रीज पर जाए और सिंगल को जोड़े। जिस तरह से द्रविड़, मार्क वॉ और सचिन करते थे। अब तो हिट करना बहुत आसान हो गया है।”

There was pressure but helped by playing county: Pujara

विराट कोहली को अभी महान मानना नहीं होगा सही

विराट कोहली की महान खिलाड़ियों के साथ तुलना करने पर वार्न ने कहा कि  “मेरे लिए लारा और सचिन सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। 23 साल के सर्वश्रेष्ठ हिस्से में हमारे पास कालिस, पोंटिंग, द्रविड़, संगकारा थे। सभी महान खिलाड़ी थे। इनके पास दो सबसे अच्छी चीजें थी कि ये बहुत बेहतर थे लेकिन दूसरों का अपमान नहीं करते थे। विराट की महानता का न्याय करना मुश्किल है क्योंकि वो अभी खेल रहे हैं,

लेकिन मैं उन्हें देखता हूं तो वो सचिन तेंदुलकर और लारा की तरह जुड़े नजर आते हैं। क्या वो अब तक के सबसे महान खिलाड़ी हैं? तो आप वैसे इस बारे में कह नहीं सकते कि वो(विराट) लंबे समय तक सभी प्रारूपों में सभी खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं खेल सकते हैं। लेकिन वर्तमान में, विराट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जो सभी प्रारूप खेल रहे हैं।”

Virat Kohli is worried about the new format of cricket

The post शेन वार्न ने भारतीय खिलाड़ियों की समीक्षा करने के बाद बताया कैसे भारत जीत सकता हैं बाकी बचे 2 मैच appeared first on SportzWiki Hindi.