Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल से शुरू हो रहे दिलीप ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे ये 2 खिलाड़ी

कल नाथम के एनपीआर कॉलेज के मैदान पर दिलीप ट्राफी की शुरुआत होगी. इस घरेलु मैच में सभी टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद से मैदान में उतरेंगे. इस घरेलु टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आयेंगे, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. अब इन खिलाड़ियों को एक बार फिर इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का शानदार मौका होगा.

 

यह मुकाबला इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन टीमों के बीच होगा. इस घरेलु टूर्नामेंट का 57वां सीजन का आगाज होने जा रहा है. यह डे नाईट में खेला जायेगा, जिसकी वजह से इसमें गुलाबी गेंद का प्रयोग किया जाएगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया ग्रीन और पिछले साल की विजेता टीम इंडिया रेड के बीच खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों के पास अन्तर्राष्ट्रीय मैच में  वापसी का होगा मौका 

अभिनव मुकुंद जो वर्तमान में इंडिया रेड के कप्तान है, वो काफी अच्छे फॉर्म में हैं. वह इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान करना चाहेंगे. वही इंडिया रेड की कमान संभाले पार्थिव पटेल भी इस बार अच्छी शुरूआत कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे.

टीम के कोच एम वेंकटरमण ने इस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि “यहां की पिच पर अच्छी उछाल मिलेगी. ‘डिंडीगुल की पिच में अच्छी उछाल प्राप्त होती है. यहाँ का आउट फिल्ड भी शानदार है. यहाँ तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।’’ 

विदर्भ के कप्तान फैज फजल इंडिया ग्रीन टीम का नेतृत्व करेंगे, अभी हाल ही में विदर्भ ने इन्ही की कप्तानी में रणजी ट्राफी अपने नाम किया था.

 

इंडिया ब्ल्यू: फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, एन गंगटा, ध्रुव शोरे, केएस भारत (विकेटकीपर), अक्षय वखारे, सौरव कुमार, स्वप्निल सिंह, बासिल थम्पी, बी अयप्पा, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।

भारत रेड: अभिनव मुकुंद (कप्तान), आरआर संजय, आशुतोष सिंह, बाबा अपराजित, ऋतिक चटर्जी, बी संदीप, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), एस नदीम, मिहिर हिरवानी, परवेज रसूल, रजनीश गुरबानी, अभिमन्यु मिथुन, इशान पोरेल, वाई पृथ्वी राज .

भारत ग्रीन: पार्थिव पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, प्रियांक पांचाल, सुदीप चटर्जी, गुरकीरत सिंह मान, बाबा इंद्रजीत, वीपी सोलंकी, जजल सक्सेना, कर्ण शर्मा, विकास मिश्रा, के विग्नेश, अंकित राजपूत, अशोक डिंडा और अतित सेठ। 

 

The post कल से शुरू हो रहे दिलीप ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे ये 2 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.