Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली को इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों के समकक्ष बताया

विराट कोहली

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के गेंदबाजों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के इस मैच में खराब प्रदर्शन के कारण ही हार मिली।

ग्लेन मैक्ग्राथ ने भारतीय टीम को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

अगर भारतीय टीम की बल्लेबाजी विभाग की बात करें तो कप्तान विराट कोहली ने तो दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने पिच पर टिकने की काबिलियत नहीं दिखायी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर निराशा जताने के साथ ही विराट कोहली को सराहा।

कोहली को गेंदबाजी करने की चुनौती का लेता आनंद

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा कि “भारत की क्वालिटी बल्लेबाजी लाइन अप ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मुझे बहुत निराशा हुई लेकिन अगर आप विराट कोहली को आउट कर दें तो वो संघर्ष करते हैं।” 

विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने की रणनीति को बारे में पूछने पर मैक्ग्राथ ने कहा कि

“इसमें कोई शक नहीं कि अगर मुझे विराट कोहली को गेंदबाजी करनी पड़ती, तो मैं इस चुनौती का आनंद लेता। इनको केवल सही इलाके में गेंद डालनी होती है।  आपको उनके बारे में कोई साफ कमजोरी नहीं दिखेगी ये तो केवल उन पर दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है।”

Kohli reached the top of ICC rankings

कोहली अपने करियर के अंत तक बनेंगे सचिन-राहुल जैसे बल्लेबाज

ग्लेन मैक्ग्राथ ने आगे कहा कि

“मुझे सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना पसंद है, क्योंकि एक गेंदबाज के तौर पर आप एक कदम आगे बढ़ना चाहते हैं और इस चुनौती का आनंद ले। कोहली अपने करियर के अंत तक सचिन और राहुल जैसे होंगे।”

हमारी गेंदबाजी यूनिट है मौजूदा दौर की सबसे अच्छी यूनिट

हमारे पांसभारत के इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे को लेकर कहा कि “हमारे पास तीन फास्टर मिचेल स्टार्क, जोश हैजलवुड और पेट कमिंस के एक बार फिर से नाथन लॉयन के साथ आएंगे। ये चार दुनिया की किसी भी गेंदबाजी यूनिट के सबसे बेस्ट हैं। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे एक बड़ा अंतर आएगा। जाहिर तौर पर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को उनके किए का भुगतान करना होगा।ये एक बड़ा नुकसान होगा क्योंकि उनके वापसी की उम्मीद नहीं है।”

ड्यूक्स की गेंद से मिलती थी मदद

आगे ग्लेन मैक्ग्राथ ने ड्यूक्स गेंद को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि ये गेंदबाजों के लिए है जो ये कह रहे हैं। ड्यूक्स की गेंद बहुत शानदार होती है। जब मैं ड्यूक्स की गेंद के साथ खेलता था तो मेरा औसत छः का और आधे विकेट हर टेस्ट में होते थे। और जब कूकाबुरा की गेंद से टेस्ट खेलता तो ये 4 का आधा हो जाता था। लेकिन मेरी समस्या ये थी कि जब मैं रिटायर हुआ तो वो विकेट ऑस्ट्रेलिया के समान हो गए।”

तो जब हम दौरा करते थे तो हमें अलग-अलग परिस्थियों में समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में ड्यूक्स गेंद से गेंदबाजी करता तो मेरे लिए क्रिसमस जैसा होता था(हंसते हुए)”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली को इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों के समकक्ष बताया appeared first on SportzWiki Hindi.