Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन खिलाड़ियों ने 2 देशों के लिए खेला है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट, एक ने खेले तीनों फॉर्मेट

हर खिलाड़ी का सपना होता है वह अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। जहां हजारों क्रिकेटरों का यह सपना पूरा भी नहीं हो पाता वहीं कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 देशों के लिए अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसमें ज्यादातर वह खिलाड़ी होते हैं जो क्रिकेट खेलने वाले छोटे देश को छोड़कर बड़े देश की तरफ से खेलने चले जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5. डर्क नैनेस (नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया)

2009 टी-20 विश्वकप में नीदरलैंड के तरफ से डेब्यू करने वाले डर्क नैनेस को 2010 टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने का मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए वह 2010 टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 14 बल्लेबाजों का शिकार बनाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी।

4. ल्यूक रोंची (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड)

साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू करने वाले रोंची को वहां सिर्फ 4 मैच खेलने का ही मौका मिला। उसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए जहाँ उन्होंने 2013 में अपना पहला वनडे मैच खेला। कीवी टीम की तरफ से उन्होंने 81 वनडे मुकाबले खेले।

3. इफ्तिखार अली खान पटौदी (इंग्लैंड और भारत)

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के दादा और पूर्व भारतीय कप्तान नवाब अली खान पटौदी के पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी ने भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 1932 से 1934 के बीच इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट मैच खेले और बाद में 1946 में भारतीय टीम के लिए भी तीन टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे।

2. केप्लर वेसल्स (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका)


दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगने की वजह से वेसल्स ऑस्ट्रेलिया चले गए और 1982 से 1985 के बीच कंगारू टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले। उसके बाद 1992 में दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुए और टीम ने अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ खेला। वेसल्स उस मैच में प्रोटियास टीम के कप्तान थे। उन्होंने 16 टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।

1. बॉयड रैनकिन (आयरलैंड और इंग्लैंड)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉयड रैनकिन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 2 देशों के लिए खेले हैं। आयरलैंड के लिए उन्होंने 1 टेस्ट, 50 वनडे और 25 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

वहीं इंग्लैंड के लिए भी उन्होंने 1 टेस्ट, 7 वनडे और 2 टी-20 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं।

The post इन खिलाड़ियों ने 2 देशों के लिए खेला है अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट, एक ने खेले तीनों फॉर्मेट appeared first on SportzWiki Hindi.