इंग्लैंड में पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी कर बता दिया कि वह अभी भी एक शानदार गेंदबाज हैं. जिन्हें रिप्लेस कर जगह बनाना आसान नही है. वहीं कुलदीप यादव सीमित ओवरों में अच्छा कर रहे हैं. इंग्लैंड में ही टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान विकेट चटकाने के कारण ही उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया. मगर पहले टेस्ट मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नही हैं. दरसल अश्विन को पूरी तरह रिप्लेस करने के लिए कुलदीप यादव को अभी काफी कुछ करने की जरुरत है.

3. गेंदबाजी में निपुणता – कुलदीप यादव ने अभी तक सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं. अगर उन्हें इस लंबे फ़ॉर्मेट में अपनी जगह बनानी है तो, अपनी गेंदबाजी में और अधिक धार बढ़ानी होगी. किसी भी परिस्थिति में उन्हें विकेट निकालने की कला को विकसित करना होगा. वनडे सीरीज के दौरान पहले मैच में जहां उन्होंने 6 विकेट लिए थे.
वहीं अगले दो मैचों में वह सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए. अंतिम दो मैचों में जो रूट और कुछ अन्य बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी को समझते हुए नजर आए. ऐसे में कुलदीप को अपनी गेंदबाजी के रहस्य को बनाए रखने के लिए गेंदबाजी में विविधता लाने की जरुरत है.
2. एशिया के बाहर प्रदर्शन – टीम के तीनो फ़ॉर्मेट में बने रहने के लिए कुलदीप को एशिया के बाहर भी शानदार प्रदर्शन करने की ज़रूरत होगी. रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए घरेलू पिचों के अलावा विदेशी पिचों पर भी शानदार किया है.

1. बल्लेबाजी – अश्विन टेस्ट क्रिकेट में शानदार ऑलराउंडर गेंदबाज हैं. 59 टेस्ट मैच खेल चुके अश्विन अभी तक 2163 रन बना चुके हैं. अश्विन के नाम 4 शतक और 11 अर्द्धशतक भी दर्ज हैं. ऐसे में निछले क्रम पर आते हुए कुलदीप यादव को रन भी बनाने होंगे.
अश्विन ने अभी तक 30.46 की औसत से रन बनाए हैं. अगर कुलदीप अश्विन की जगह टीम में पाना चाहते हैं तो उन्हें गेंदबाजी के साथ थोड़ा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर भी देना होगा.
The post रविचंद्रन अश्विन को रिप्लेस कर पाना कुलदीप के लिए नहीं होगा आसान, करने होंगे ये 3 काम appeared first on SportzWiki Hindi.