Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल के बाद मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर 30 रन और 1 पारी से हारा साउथ अफ्रीका ए

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट को एक पारी और 30 रन से अपने नाम कर लिया है. इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 584 रनों पर घोषित कर मेहमान टीम पर 339 रनों की बढ़त ले ली थी.

भारत की तरफ से पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 211 रनों की पारी खेली वहीं पृथ्वी शॉ ने 136 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट झटक अफ्रीका के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.

आपको बता दें भारत ए ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 584 रन बनाकर समाप्त घोषित की. पहली पारी में 246 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका ए टीम की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह चार विकेट पर 99 रन बनाकर पारी की हार से बचने के लि संघर्ष कर रही थी. सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज रुडी सेकंड को छोड़ दे तो चौथे दिन भी अफ्रीका का कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेला. और पूरी टीम मात्र 308 रन ही बना सकी.

इससे पहले अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका-ए को मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा. सिराज ने सारेल इरवी (3), पीटर मलान (0) और कप्तान खाया जोंडो को छह के कुल स्कोर पर अपने तीन ओवरों में पवेलियन भेज मेहमान टीम को दबाव में ला दिया.

जुबेर हमजा (नाबाद 46) और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी. सिराज ने सेनुरान को 92 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा. हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन बनाकर खड़े हुए हैं.
नवदीप सैनी ने भी दबाव बनाये रखा और दस ओवर में केवल नौ रन दिये लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

पहले ही ओवर में गंवाया मयंक का विकेट

इससे पहले भारत ए ने सुबह दो विकेट पर 411 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसने पहले ओवर में ही मयंक अग्रवाल (220) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें ब्यूरान हेंड्रिक्स (98 रन देकर तीन विकेट) ने एलबीडब्‍लू किया.

मयंक अपने रविवार के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए. कप्तान श्रेयस अय्यर (24) भी देर तक नहीं टिक पाए. हनुमा विहारी (54) और केएस भरत (64) ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. अक्षर पटेल 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

The post मयंक अग्रवाल के बाद मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर 30 रन और 1 पारी से हारा साउथ अफ्रीका ए appeared first on SportzWiki Hindi.