Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम ने लगाया 300 रन बनाने का शतक 

स्पोर्ट्स डेस्क:आज के समय वनडे मैच में 300 और 400 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इतने रन बनाने के बाद भी टीम हार जाती है और इस कारण आज वनडे में 400 रन बनाने के बाद भी टीमों को हार का सामना करना पड़ जाता है। आज से दस साल पहले 300 रन बनाने वाली टीम अपने आप उस मैच का विजेता मान लेती थी। लेकिन आज के समय में 400 रन बनाने के बाद भी टीम को डर लगता है कि वह मैच हार नहीं जाएं। आज हम आपको वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 400 और 300 रन बनाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं। वनडे क्रिकेट इतिहास में क्रिकेट टीमों ने अभी तक 19 बार 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है।

वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार 400 का स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था और उसी मैच को देखने वालों ने आॅस्ट्रेलिया को इस मैच का विजेता घोषित कर दिया लेकिन जब दक्षिण अफ्रीका 400 रनों का पिछा करने उतरी तो उसने 400 का स्कोर बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार 300 का स्कोर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1975 के विश्व कप में बनाया था। वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़े स्कोर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में नॉटिंघम के मैदान में 481 रन 6 विकेट पर बनाये है।

आज हम आपको हमारी इस खबर में सबसे ज्यादा बार 300 रन बनाने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम ने 100 बार से ज्यादा 300 रन बनाकर पहले स्थान पर है।

भारत


भारतीय टीम ने अभी तक अपने वनडे क्रिकेट इतिहास में 101 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। इसके साथ भारतीय टीम ने 5 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 400 रनों को स्कोर पहली बार 2007 के विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया


भारत के बाद सबसे ज्याद बार 300 रन वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। इस टीम ने पहली बार 300 का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस टीम ने अपने वनडे ​क्रिकेट इतिहास में 99 बार 300 रन बनाए है। इस टीम ने दो बार 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका81 बार 300 रनों का स्कोर बनाकर तिसरे स्थान पर है। इस टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था। इस टीम ने 6 बार 400 रनों का स्कोर बनाया है।



Herald