जकार्ता| भारतीय पुरुष निशानेबाज हरिंदर सिंह और अमित कुमार को यहां 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को पुरुषों की 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल स्पर्धा के फाइनल में निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा के फाइनल में हरिंदर को चौथा और अमित को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

अमित ने कुल 559 अंक हासिल किए। वह हरिंदर से एक अंक पीछे रहे।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के निशानेबाज योंगजेओन चोई को हासिल हुआ। उन्होंने कुल 569 अंक हासिल किए।
सऊदी अरब के हुसैन अलहार्बी केवल एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गए। उन्होंने 568 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
The post निशानेबाजी: 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल में हरिंदर, अमित को मिली निराशा, पदक से चूके appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.