नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण की शुरुआत 10 अगस्त से हो रही है। एयरटेल के प्रायोजक प्रोकैम इंटरनेशनल ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मैराथन का आयोजन इसी साल 21 अक्टूबर को पांच श्रेणियों में किया जाएगा जिसमें कुल 35,000 से ज्यादा लोगों के हिस्से लेने की संभावना है।

प्रोकैम इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक सिंह ने कहा, “यह साल हमारे लिए विशेष है क्योंकि प्रोकैम ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। हमारे विजन को इस मुकाम तक पहुंचते देखना संतोषजनक है। हमें पूरा विश्वास है कि इस मैराथन में विश्व की ख्याति प्राप्त मैराथनों में शामिल होने का माद्दा है।”
The post प्रोकैम इंटरनेशनल ने पूरे किए अपने 30 साल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.