सीपीएल में गुरुवार को 9वां लीग मैच सेंट लूसिया स्टार्स और त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच को त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया था.
लारा के भतीजे डैरेन ब्रावो के दम पर जीता था नाईट राइडर्स ने मैच

इस मैच में टीम के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सेंट लूसिया स्टार्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुक्सान पर 212 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था.
इस लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कप्तान ब्रायन लारा के भतीजे डैरेन ब्रावो ने खतरनाक पारी खेलते हुए केवल 36 गेंदो में ही 94 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एक गेंद रहते जीत दिला दी थी.
पोलार्ड की एक ही ओवर पर लगा डाले थे 5 छक्के

बता दें, कि इस मैच के दौरान लारा के भतीजे व ड्वेन ब्रावो के भाई डैरेन ब्रावो ने सेंट लूसिया के कप्तान किरन पोलार्ड के एक ही ओवर में कुल 5 छक्के लगा डाले.
सेंट लूसिया के कप्तान किरन पोलार्ड जब नाईट राइडर्स की पारी का 16वां ओवर लेकर आ रहे थे, तो पोलार्ड के इस ओवर की शुरूआती चार गेंदों पर ब्रावो ने लगातार चार छक्के लगा दिए थे.
इसके बाद पांचवी गेंद पर ब्रावो ने 2 रन बनाये. पोलार्ड की अंतिम गेंद पर भी ब्रावो ने छक्का लगा दिया था और इस ओवर में कुल 32 रन बना दिए थे.
विवाद के चलते वेस्टइंडीज टीम से 2016 से चल रहे बाहर
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के बीच की खिचातानी विश्व क्रिकेट में किसी से भी छिपी नहीं है, हर कोई जानता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार करता रहता है और इसी के चलते डैरेन ब्रावो ने भी अपना गुस्सा ट्विटर पर निकालते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेव कैमरन पर विवादास्पद संदेश पोस्ट कर दिया था और उन्होंने कैमरन को “बिग इडियट” का नाम दे दिया था. इसी के चलते साल 2016 से उन्हें वेस्टइंडीज की टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है.
The post लारा के भतीजे ने पोलार्ड की कर दी जमकर धुनाई, एक ही ओवर में बनाये 32 रन appeared first on SportzWiki Hindi.
