Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा हुए 35 साल के, सचिन ने मजाकियां अंदाज में दी बधाई

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लसिथ मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में खास नाम कमाया है। इनकी सबसे बड़ी खासीयत सटिक यॉर्कर रही है जो किसी भी बल्लेबाज के घुटने टेकने पर मजबूर कर देती थी। यॉर्कर के महारथी लसिथ मलिंगा आज अपना जन्म दिन मना रहे हैं।

लसिथ मलिंगा ने पूरे किए अपने जीवन के 35 बरस

श्रीलंका क्रिकेट में सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में एक रहे लसिथ मलिंगा ने आज अपने जीवन के 35 बरस पूरे कर रहे हैं। इस स्विंगर मलिंगा का जन्म श्रीलंका के गाले शहर में 28 अगस्त 1983 को हुआ था। अपना 35वां जन्मदिन मना रहे लसिथ मलिंगा को पूरे क्रिकेट जगत से जमकर बधाईयां मिल रही हैं।

सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में दी लसिथ मलिंगा को बधाई

जब लसिथ मलिंगा को पूरे क्रिकेट जगत से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है उसी लिस्ट में उनके सबसे अच्छे दोस्तो में से एक रहे भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जन्मदिन की बधाई दी हैं। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अपने साथ कई सालों तक खेले लसिथ मलिंगा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई इंडियंस की टीम में एक साथ खेले हैं सचिन-मलिंगा

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “जब लसिथ मलिंगा के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आता तो मैं हमेशा कहता बाल नहीं बॉल देखो जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे दोस्त।” लसिथ मलिंगा ने जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया तो उनके पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ही रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच रिश्ता बहुत ही गहरा है।

मलिंगा अपनी गेंदबाजी के साथ बालों और गेंदबाजी एक्शन से भी रहे चर्चा में

श्रीलंका के सबसे शानदार गेंदबाजों में शुमार रहे लसिथ मलिंगा अपनी गेंदबाजी के लिए तो काफी लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहे जो खासकर  टी-20 क्रिकेट के बहुत बड़े गेंदबाज रहे साथ ही उनके बालों की वजह से भी मलिंगा को खास चर्चा मिली। मलिंगा के बाल सुनरहे रंग के घने बाल हैं साथ ही उनकी गेंदबाजी एक्शन ने भी लोकप्रियता हासिल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा हुए 35 साल के, सचिन ने मजाकियां अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.