विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब तक कई देशों में टी-20 लीग खेली जाने लगी है। और इसी बीच अब संयुक्त अरब अमीरात यानि यूएई में भी नए टी-20 लीग का आगाज होने जा रहा है। यूएई में होने वाली टी-20 लीग यूएई टी-20X के नाम से खेली जाएगी।

एबी डीविलियर्स होंगे यूएई टी-20X लीग का हिस्सा
अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने अपनी एक टी-20 लीग यूएई टी-20X को लॉन्च किया। पांच फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेली जाने वाली इस लीग की शुरुआत इस साल 19 दिसंबर से होना है जो 11 जनवरी तक खेली जानी है। इस लीग के लॉन्च होने के साथ ही संभावना जतायी जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी इस लीग का हिस्सा होंगे।

एबी डीविलियर्स ने इसी साल मई में किया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डीविलिर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने सफर के खत्म होने के तुरंत बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास का फैसला कर लिया। विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे एबी डीविलियर्स ने संन्यास का फैसला अचानक से लेते हुए हर किसी को चौंका दिया।

एबी डीविलियर्स का यूएई टी-20 लीग में खेलने का मिला संकेत
इसके बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने के साथ ही अपनी घरेलु टी-20 लीग टाइटंस से खेलना जारी रखने की बात की थी। अब ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि एबी डीविलियर्स इस नई लीग का हिस्सा होंगे।
अमीरात क्रिकेट बोर्ड के ट्वीट कर दी जानकारी
इसकी सूचना वैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट रूप से तो नहीं दी है लेकिन उन्होंने जो ट्वीट किया है उससे तो साफ पता चल रहा है कि ये एबी डीविलियर्स ही हैं। यूएई टी-20X ने ट्वीट किया है कि “हम आपके करीब क्रिकेट के सबसे बड़े सितारें को ला रहे हैं। वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100 और 150 का रिकॉर्डधारी हैं। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि वो कौन हैं?”
We're bringing you closer to one of cricket's biggest stars REAL SOON
He's the record holder for the fastest 50, 100, and 150 in ODIs
Can you guess who he is? pic.twitter.com/LU1swR6SJM
— UAE T20X (@UAET20X) August 13, 2018
19 दिसंबर से 11 जनवरी तक खेला जाएगा ये टूर्नामेंट
इस ट्वीट ने तो साफ कर दिया है कि ये एबी डीविलियर्स ही हैं। अब फैंस में इस बात की उत्सुकता है कि आखिर अमीरात क्रिकेट बोर्ड एबी डीविलियर्स के नाम की आधिकारिक घोषणा कब करेगा। आपको बता दें कि ये टी-20 लीग 19 दिसंबर से 11 जनवरी तक खेली जाएगी जिसमें 24 मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मि. 360 डिग्री एबी डीविलियर्स सन्यास के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी को हुए तैयार, दिसम्बर में करेंगे वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.

