Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 36.6 ओवर में दिनेश कार्तिक के आउट होते ही जश्न मनाने लगे रूट और एंडरसन, तो दिल पिघलाने वाला था विराट रिएक्शन

चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम को 84 रनों की जरुरत थी और भारतीय टीम के 5 विकेट बचे हुए थे. तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद क्रीज में दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर नाबाद थे, तो वही कप्तान कोहली 43 रन बनाकर नाबाद थे.

करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी, कि विराट कोहली और दिनेश कार्तिक मैच के चौथे दिन भारत को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटेंगे, लेकिन दिनेश कार्तिक के विकेट ने करोड़ो भारतीय प्रशंसकों के अरमानों में पाई फेर दिया.

एंडरसन के शिकार बने कार्तिक 

भारत की दूसरी पारी का 37वां ओवर इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर दिनेश कार्तिक स्ट्राइक पर थे.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद ने विकेट पर पड़ने के बाद हल्का सा काँटा बदला और दिनेश कार्तिक के बल्ले का बाहरी किनारा लगते हुए गेंद सीधे स्लिप में खड़े डेविड मलान के हाथों में चली गई.

कोहली हुए उदास तो रूट और एंडरसन का नहीं रहा खुशी का ठिकाना 

बता दें, कि दिनेश कार्तिक को आउट करने के बाद जेम्स एंडरसन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. वही उनके कप्तान जो रूट भी काफी खुश दिखाई दिए. जो रूट तो अपने दोनों हाथ से खुशी में कुछ इशारा करने लगे थे. वही 36 साल की उम्र में एंडरसन का भी विकेट लेंने के बाद जोश देखते ही बन रहा था.

वही नॉन स्ट्राइक पर खड़े भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी उदास दिखाई दिए. ऐसा लग रहा था, कि कोहली को कार्तिक के विकेट के बाद भारत की हार का अहसास होने लगा था.

यहाँ देखे कार्तिक के आउट होने की वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जेम्स एंडरसन ने दिनेश कार्तिक का विकेट हासिल किया और कैसे इसका जश्न रूट और एंडरसन ने बनाया. वही कोहली के रिएक्शन भी आप इस वीडियो में देख सकते है.

The post वीडियो : 36.6 ओवर में दिनेश कार्तिक के आउट होते ही जश्न मनाने लगे रूट और एंडरसन, तो दिल पिघलाने वाला था विराट रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.