टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली निसंदेह रूप से दुनिया के बेस्ट क्रिकेट हैं लेकिन उनके साथ एक कमी है. कई बार अपने भी कोहली पर आरोप लगते सुना होगा कि वे स्वार्थी हैं, टीम से ज्यादा खुद के रिकॉर्ड को तवज्जो देते हैं, अपने आगे टीम के अन्य बल्लेबाजों को फिसड्डी समझते हैं. यानी कुछ मिलकर एक शब्दों में विराट एक आत्ममुग्ध इंसान है. विराट पर इस तरह के आरोप लगते हैं क्योंकि वह कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं.
ताजा उदाहरण के तौर पर लॉर्ड्स टेस्ट में पुजारा के रन आउट को ही ले लीजिये. आप खुद वीडियो में देख तय करिए. यहां विराट का जो रवैया था यह क्या दर्शाता है. इस मैच में विराट ने जिस मानसिकता का परिचय दिया वह सही है. क्या एक बल्लेबाल को खुद का विकेट बचाने के लिए धोखा देना चाहिए था.
लॉर्ड्स टेस्ट में क्या हुआ

दरअसल, पाइंट की तरफ हलका सा गेंद को धकेल कर पुजारा रन लेने के इरादे से आगे बढ़े. विराट भी पहले तो आगे बढ़ते दिखे फिर वे वापस भी पलट गए, लेकिन तब तक पुजारा काफी आगे आ गए थे और इससे पहले वे लौट पाते, ओली पोप ने दौड़कर विकेट के पास पहुंचकर आराम से गिल्लियां बिखेर दी.
देखें वीडियो
#selfish virat “Kohli 1” pic.twitter.com/5mSx41XNNh
— Anurag singh (@journo_anurag) August 10, 2018
रोहित के साथ ऐसा कई बार कर चुके हैं विराट

टीम इंडिया के हिट मैन यानी रोहित शर्मा किस स्तर के बल्लेबाज हैं यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसे सोचने के लिए भी कई बल्लेबाजों को साहस की जरुरत पड़ती होगी. जैसे वनडे में तीन दोहरा शतक शायद ही जल्द को रोहित की तरह लगा पाए.
कई दिग्गजों ने माना है कि रोहित के पास जो प्रतिभा है वह अद्भुत है. जिसे हम गॉड गिफ्टेड कह सकते हैं. ऐसे बलेबाज को विराट कई बार अपना विकेट बचाने के लिए रन आउट करा चुके हैं.
गाली गलौज की आदत

माना विराट बहुत एग्रेसिव क्रिकेटर हैं लेकिन इस खेल की अपनी भी एक गरिमा होती है. खिलाड़ियों के लिए मैदान पर कुछ दायरे निर्धारित किये गए हैं. इसी वजह से इस खेल को जेंटलमैन गेम कहा जाता है. लेकिन विराट इन सब को दरकिनार कर मैदान पर उग्र हो जाते हैं. कभी कधार तो वे अपने साथी खिलाड़ियों को ही गाली बक देते हैं. वह जब खुद की गलती होती है तो हंस कर टाल देते है.
The post शानदार खिलाड़ी तो बन गए लेकिन बेहतर इंसान कभी नहीं बन पाएंगे विराट कोहली, ये रहे वो 3 कारण appeared first on SportzWiki Hindi.