15 सितम्बर से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है वह है भारत पाकिस्तान मुकाबला. आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में इंडिया-पाक के बीच 19 सितम्बर को मुकाबला खेला जाना है. जिसको लेकर फैन्स पहले से ही उत्सुक हैं. अब देखना होगा कि एशिया कप में बाजी कौन मारता है. बहरहाल आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो एशिया कप के बाद मैदान से गायब हो जायेंगे. यानी वे खिलाड़ी संन्यास ले लेंगे.
युवराज सिंह

विश्वक्रिकेट में सिक्स़र किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह बहुत लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. खराब फ़ार्म के साथ बढ़ती उम्र इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. युवी एशिया कप में जगह बना एक बार फिर खुद कोई साबित कर खोया हुआ सम्मान वापस पाना जरूर चाहेंगे.
आईपीएल 11 में भी युवी का बल्ला खामोश रहा जिस वजह से उन्हें थोड़ी आलोचना भी झेलनी पड़ी. इस बात का मलाल युवी को भी होगा. रिपोर्ट्स की माने तो एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर युवराज क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.
लसिथ मलिंगा

यार्कर किंग के नाम से मशहूर यह यह लंकाई गेंदाबाज भी लम्बे समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहा है. अभी हाल ही में लंकाई कोच ने इस बात के संकेत जरूर दिए कि एशिया कप में यह खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएगा.
मलिंगा भी एक बार फिर खुद को साबित कर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे. 34 वर्षीय मलिंगा के लिए अब अपना पुराना रिदम पाना बहुत ही मुश्किल होगा. इस वजह से यह खिलाड़ी जल्द ही संन्यास ले सकता है.
मोहम्मद हफीज.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़ अपने बोर्ड के रवैये से नाराज मोहम्मद हफीज संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए कॉन्ट्रैक्ट में हफीज को ए कैटेगरी से हटा कर बी कैटेगरी में डाल दिया गया है.
इससे यह खिलाड़ी बेहद दुखी है. आपको बता दें, मोहम्मद हफीज लगातार पीसीबी की टॉप कैटेगरी यानी ए में बने हुए थे, लेकिन सोमवार को जारी नए कॉन्ट्रैक्ट में उनके स्थान पर बाबर आजम को जगह दे दी गई है, जो पिछले काफी समय से पाकिस्तानी टीम के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहे हैं.
The post इस साल अपना आखिरी एशिया कप खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, पहला खिलाड़ी पुरे भारत का पसंदीदा appeared first on SportzWiki Hindi.