Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को विदाई मैच खेलने का हैं पूरा हक, बीसीसीआई को देना चाहिए एक मौका

कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत को बड़े टूर्नामेंट में जीत का ताज पहनाया, लेकिन इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए लम्बे समय से तक क्रिकेट नहीं खेला है. हालाँकि इन खिलाड़ियों ने अब तक हार नहीं मानी और सन्यास की घोषणा नहीं की हैं. आज भी ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के लिए जी जान लगाकर मेहनत करते हैं.

आज आपको हम 3 ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिए हमेशा ही अपने निजी खुशियों का बलिदान दिया हैं और अब समय है, कि उन्हें कम से कम एक बिदाई मैच दिया जाए, जिससे वो सम्मान के साथ क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर सके.

गौतम गंम्भीर

भारतीय टीम में एक समय ओपनर बल्लेबाज रहे गौतम गंम्भीर ने अपनी बल्लेबाजी से लोगो का दिल जीता है. इस खिलाड़ी ने 2011 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की नींव रखी थी. आज के समय इस खिलाड़ी का बल्ला खामोस है. इस बड़े खिलाड़ी ने साल 2003 से अंतर्राष्ट्रीय मैच की शुरुआत की थी. यह खिलाड़ी अपनी टीम से विदाई मैच की उम्मीद कर सकता है.

युवराज सिंह

भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाज हैं, युवराज सिंह जिन्होंने सामने वाली टीम से अपनी बल्लेबाजी का लोहा हमेशा मनवाया है. यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ब्राड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे. इस कारण युवराज को सिक्सर किंग भी कहा जाता है.

युवराज सिंह ने अपना पहल अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2000 में खेला था. और आखिरी मुकाबला साल 2017 में खेला था. इस खिलाड़ी को बिदाई मैच खेलने का पूरा हक़ बनता है.

हरभजन सिंह

भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करने वाले स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह वर्तमान समय में टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टीम में रहकर कई बार करिश्माई गेंदबाजी कर विरोधी टीम के पसीने छुड़ाए है. आज इस खिलाड़ी की गेंदबाजी में वो धार नहीं रही, लेकिन फिर भीं यह खिलाड़ी अपनी टीम से विदाई मैच की पूरी उम्मीद कर सकता है.

The post इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को विदाई मैच खेलने का हैं पूरा हक, बीसीसीआई को देना चाहिए एक मौका appeared first on SportzWiki Hindi.