भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट में बहुत सी उपलब्धियां अपने नाम की हुई है. उन्होंने भारत को साल 2011 का वनडे विश्व कप जीताया है. वही साल 2007 का टी-20 विश्व कप और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीताई है.
धोनी की इन उपलब्धियों के लिए पूरा भारत उन्हें भगवान की तरह पूजता है, लेकिन भारत के ही तीन लोग ऐसे है. जो धोनी से काफी नफरत करते है और धोनी को लेकर मीडिया में कई तरह के खराब बयान दे चुके है.
आइये नजर डालते है धोनी से नफरत करने वाले तीन दिग्गजों पर :
हर्ष गोयनका

आईपीएल में दो साल रही पुणे सुपरजायंट के मलिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका एमएस धोनी के सबसे बड़े आलोचकों में से एक है. आईपीएल 2017 के दौरान हर्ष गोयनका ने धोनी की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था.
दरअसल, आईपीएल 2017 में पुणे सुपरजायंट ने धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तानी सौपी थी. इसके बाद जब स्टीवन स्मिथ ने अपनी टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत दिलाई थी, तो हर्ष ने धोनी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, कि “स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है. उन्होंने धोनी को पूरी तरह से ओवर शैडो कर दिया. एक कप्तानी पारी. स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान बनाया जाना बिल्कुल सही फैसला था.”
हालाँकि, उन्हें अपने इस ट्वीट के बाद एमएस धोनी के क्रिकेट प्रशंसकों की आलोचना का जमकर सामना करना पड़ा था.

योगराज सिंह

धोनी से नफरत करने वालों की लिस्ट में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का नाम भी आता है. दरअसल, योगराज सिंह ने 2015 की विश्व कप टीम में युवराज को ना चुने जाने पर धोनी को लेकर कहा था, कि “टीम चयन में धोनी की ही चलती है वो किसी की नहीं सुनता है. वो काफी अहंकारी हो गया है, वो अपने आप वो रावण के समान अहंकारी बना चूका है, लेकिन रावण की तरह ही उसका भी अहंकार एक दिन खत्म हो जायेगा.”
मीडिया के सामने युवराज के पिता योगराज इतने भावुक हो गये, कि उन्होंने अपने बेटे को विश्वकप में न चुने जाने पर धोनी को श्राप देते हुए कहा था, “एक दिन धोनी के पास कुछ नहीं बचेगा वो सड़क पर भीख मांगेगा.”
विश्व कप 2015 में भारत को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद योगराज सिंह ने कहा था, कि “जब 2011 विश्व कप फाइनल में युवराज बल्लेबाजी करने के लिए जा रहा था, तो उसने उसे मना करके खुद बल्लेबाजी के लिए चला गया था और हीरो बन गया था, लेकिन 2015 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को उसकी जरुरत थी, तो क्यों इतने नीचे बल्लेबाजी करने आया. क्या तब उसके पास हीरो बनने का मौका नहीं था.”
मोहिन्दर अमरनाथ

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व पूर्व कप्तान व चयनकर्ता मोहिन्दर अमरनाथ का भी नाम धोनी से नफरत करने वालों की लिस्ट में आता है. दरअसल, साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 4-0 से हार मिली थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 2011-12 में भी 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
ऐसे में महिंदर अमरनाथ एक चयनकर्ता के तौर पर एमएस धोनी को कप्तानी से हटा सहवाग को कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन उस समय बीसीसीआई के चेयरमैन एन श्रीनिवासन थे और उन्होंने चयनकर्ता के पद से महिंदर अमरनाथ को ही हटा दिया था. दरअसल, एन श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक भी थे और वह धोनी पर खूब भरोसा करते थे और धोनी को खूब पसंद करते थे.
अब जब भी एमएस धोनी कभी भी भारतीय टीम के लिए खराब प्रदर्शन करते है, तो मोहिंदर अमरनाथ मीडिया में धोनी की आलोचना करना नहीं भूलते है.
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब “डेमोक्रेसी इलेवन” के अनवारण के मौके पर मोहिंदर अमरनाथ ने सनसनी खेज खुलासा करते हुए कहा था, कि “2012 में नैशनल सेलेक्टर की हैसियत से मैं धोनी को कप्तानी से हटाना चाहता था, लेकिन तब के बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने मुझे ऐसा नहीं करने दिया.”
“उस समय बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने मुझे मना करते हुए कहा था, कि सेलेक्टर्स नहीं बल्कि बोर्ड अध्यक्ष तय करेगा, कि भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन होगा.”
The post ये 3 दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से रखते हैं बैर, भारतीय टीम में माही को देख होती है जलन appeared first on SportzWiki Hindi.