Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 3 टीमो के बल्लेबाजो ने किसी एक साल में लगाये हैं सबसे अधिक शतक, जाने किस स्थान पर हैं टीम इंडिया

हाल के दिनों में दुनिया भर में क्रिकेट का क्रेज़ बढ़ता दिख रहा है. इसी कड़ी में भारतीय टीम की बादशाहत भी विश्वक्रिकेट पर बढ़ती जा रही है. मौजूदा समय में टीम इंडिया दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. शायद ही ऐसी कोई टीम हो जिसके पसीने भारतीय टीम के सामने न छूटते हो. आगामी विश्वकप खिताब की प्रबल दावेदार भी टीम इंडिया को ही माना जा रहा है.

टीम के कप्तान विराट कोहली भी दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक गिने जा रहे हैं. कुछ क्रिकेट जानकार तो कोहली को क्रिकेट के किंग का दर्जा दे चुके हैं.

#3- ऑस्ट्रेलिया


यह आर्टिकल बेहद विशेष है. इसमें आज हम उस टीम के बारे में बताएंगे जिसके खिलाड़ियों ने मिलाकर एक साल में सबसे ज्यादा शतक लाये हैं . इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कभी विश्वक्रिकेट पर एकतरफा राज करने वाली कंगारू टीम है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाजों ने साल 2005 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 55 शतक लगाया था. इसमें सबसे ज्यादा शतक जिस बल्लेबाज ने बताया था उसका नाम है रिकी पोंटिंग. इस दिग्गज बल्लेबाज ने अकेले अपनी टीम के लिए 10 शतक जड़े थे.

#2 दक्षिण अफ्रीका


दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में विश्व क्रिकेट की बेहतरीन टीम मानी जाने वाली साउथ अफ्रीका है. साल 2013 का साल इस टीम के लिए बेहद शानदार रहा था. इस साल टीम के सभी बल्लेबाजों के शतक पर नजर दौड़ाये तो 58 थे.

यानी इस साल तीनों फार्मेट को मिला अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कुछ 58 शतक जड़ दिए थे. साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 10 शतक हाशिम अमला के बल्ले से आया था.

#1 इंडिया


भारतीय टीम के लिए साल 2017 का साल स्वर्णिम रहा. इस साल टीम ने गजब का प्रदर्शन किया. ICC की तीनों ट्राफी अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने साल 2017 में कुल 65 शतक जमाये.

इसमें टीम के कप्तान विराट कोहली ने अकेले 11 शतक बनाया. इस तरह एक साल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारतीय शेरों के नाम है.

The post इन 3 टीमो के बल्लेबाजो ने किसी एक साल में लगाये हैं सबसे अधिक शतक, जाने किस स्थान पर हैं टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.