इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मजबूत टीमों में शुमार रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल हुआ है। अपने पहले खिताब की तलाश कर रही आरसीबी फ्रेंचाइजी ने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को ही हटा दिया है। इस कोचिंग स्टाफ में अब केवल विराट कोहली के चहेते गेंदबाजी कोच आशिष नेहरा को कायम रखा है।
आरसीबी डेनियल वेटोरी की जगह इन तीन खिलाड़ियों को दे सकती है मुख्य कोच की जगह
टीम के मुख्य कोच की भूमिका में अब तक नजर आने वाले डेनियल वेटोरी की भी छुट्टी कर दी गई है। आरसीबी की टीम अगले साल किसी तरह से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतना चाहती है. ऐसे में वो किसी तरह से नए कोचिंग स्टाफ की तलाश में है। ऐसे में अब डेनियल वेटोरी तो मुख्य कोच नहीं रहे तो हम आपको बताते हैं वो तीन चेहरे जो हो सकते हैं आरसीबी के मुख्य कोच के दावेदार।

जहीर खान
भारतीय क्रिकेट टीम के अहम तेज गेंदबाज के रूप में लंबे समय तक रहने वाले जहीर खान अब आईपीएल नहीं खेलते हैं। साल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से कप्तान के रूप में खेलने वाले जहीर खान को आईपीएल का खासा अनुभव है साथ ही कप्तानी का भी अपास अनुभव है। ऐसे में जब वो आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं तो आरसीबी फ्रेंचाइजी को मुख्य कोच के लिए जहीर खान के रूप में अच्छा कोच मिल सकता है।

संजय बांगड़
भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी कोच की भूमिका को निभा रहे संजय बांगड़ को अब तक कोचिंग का अच्छा अनुभव हो गया है।
संजय बांगड़ भारतीय टीम से जुड़ने के साथ ही दो साल तक आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के भी मुख्य कोच रहे। ऐसे में संजय बांगड़ की इस अनुभव को देखते हुए उन्हें आरसीबी के लिए मुख्य कोच के रूप में पहली पसंद हो सकते हैं।

राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे राहुल द्रविड़ लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्तान रहे। साथ ही आईपीएल में कप्तानी और मेंटर की भूमिका निभायी।
अब भारत-ए और अंडर-19 टीम के लिए कोचिंग की सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में राहुल द्रविड़ में तो कोचिंग का अनुभव कूट-कूट कर भरा पड़ा है। आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर और आदर्श पसंद और कोई नहीं हो सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post डेनियल विटोरी के हटने के बाद अब इन 3 दिग्गज भारतीयों में से किसी एक को बना दे कोच तो आरसीबी जीत सकती हैं अपना पहला आईपीएल appeared first on SportzWiki Hindi.