क्रिकेट में वो एक दौर था जब बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जबरदस्त संतुलन था। उस दौरान क्रिकेट के नियम और चीजों में ऐसी विविधता थी कि जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अपना दबदबा कायम रख सकते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला क्रिकेट के नियमों और चीजों में कुछ ऐसे बदलाव हुए जिससे अब गेंदबाजों का दबदबा कम होता जा रहा है।
इन नियमों ने गेंदबाजों पर बनाया दबाव
आज के दौर में गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं है ना तो क्रिकेट के नियम गेंदबाजों का फेवर करते हैं और ना ही चीजें जो बल्लेबाज के लिए राह मुश्किल बना सके। ऐसे में अब हम इतना तो कह ही सकते हैं कि आज के दौर पर बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा है तो गेंदबाजों पर उतना ही दबाव रहने लगा है।

तो आईए आज हम डालते हैं क्रिकेट के ऐसे ही कुछ नियमों पर नजर जिससे गेंदबाज पूरी तरह से संघर्ष करता नजर आता है तो बल्लेबाज की हो रही है बल्ले-बल्ले
फ्री हिट
क्रिकेट में दर्शकों का रूझान बढ़ाने और इसको रोचक बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से आईसीसी ने फ्री-हिट का नियम इजाद किया। इस नियम के तहत अगर कोई गेंदबाज नो बॉल डालता है तो उसकी अगली गेंद को फ्री हिट दिया जाएगा, यानि एक ऐसी गेंद जिस पर रन आउट के अलावा किसी भी तरह से बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता। ऐसे में फ्री हिट के आने से गेंदबाजों पर नो बॉल डालने का भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

पावर प्ले
वैसे तो कुछ सालों पहले वनडे क्रिकेट में शुरुआती 15 ओवर की फील्डिंग पाबंदी होती थी, जिसमें केवल दो फील्डिर ही 30 गज के घेरे के बाहर रखे जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से 20 ओवर का पावर प्ले कर दिया है जो 2 अलग-अलग भागों में विभाजित किया है।
शुरूआती 1-10 ओवर तक अनिवार्य पावर प्ले है तो वहीं अंतिम 10 ओवर में भी एक और पावर प्ले होगा। यानि गेंदबाजों के लिए तो 20 ओवर में बुरी तरह से संघर्ष करना पड़ता है।

एक ओवर में दो बाउंसर की इजाजत
एक ओवर में दो बाउंसर की इजाजत वैसे तो गेंदबाजों के लिए राहत है जो पहले एक ओवर में एक बाउंसर ही थी। लेकिन बाउंसर फेकने की कोशिश में गेंदबाज अधिकतर इतनी छोटी गेंद डाल बैठता है कि अंपायर उस गेंद को वाइड करार दे देता है।
इस तरह की कई बार गेंदबाजों को बाउंसर डालते तो देखा गया है, लेकिन ये तय नहीं होता कि ये गेंद लिगल रहेगी या उसे अंपायर वाइड करार दे देगा तो गेंदबाजों पर तो बाउंसर डालने पर भी दबाव रहना तय है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post क्रिकेट के इन 3 नियमो के बाद आईसीसी कर रहा गेंदबाजो के साथ नाइंसाफी, तो बल्लेबाजो की हुई बल्ले-बल्ले appeared first on SportzWiki Hindi.