Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में दिनेश कार्तिक का भारतीय टीम से बाहर होना तय, ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह

लंबे समय बाद तीनों फ़ॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा बने दिनेश कार्तिक अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाए. टेस्ट टीम में रिद्धिमान साहा की जगह लेने वाले दिनेश कार्तिक दो टेस्ट मैचों में पूरी तरह असफल नज़र आए.

इस टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में मौका मिला था, जिसमें वह 22 रन बना सके थे. ऐसे में एशिया कप के लिए दिनेश कार्तिक की जगह इन तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकते हैं.

3. मनीष पांडे 

मनीष पांडे इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछली 9 पारियों में मनीष सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं. पिछली चार पारियां मनीष पांडे की इंडिया बी की ओर से खेलते हुए कुछ इस तरह रहीं, नाबाद 73, नाबाद 117, नाबाद 21 और नाबाद 95.

मनीष पांडे की यह शानदार फॉर्म एशिया कप में भारतीय टीम के लिए लाभकारी साबित हो सकती है. वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी को एक मजबूती प्रदान कर सकते हैं.

2. रिषभ पंत

रिषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. अभी हाल ही में उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया है. पंत ने पिछले कुछ समय में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किय.

इसी वर्ष आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. इसके बाद इंग्लैंड में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए पंत रन बनाए. जिसके बाद ही उन्हें टेस्ट में मौका मिला. एशिया कप में पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.

1. अम्बाती रायडू

यो-यो टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से अम्बाती रायडू इंग्लैंड दौरे के लिए टीम से बाहर हो गए थे. वहीं अब एक बार और उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह एशिया कप के लिए टीम में मौका दिया जा सकता है.

रायडू शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. खेली गयी एकदिवसीय चतुष्कोणीय सीरीज में रायडू ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. रायडू ने भारत के लिए 34 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.23 की औसत से रन बनाए हैं.

The post एशिया कप में दिनेश कार्तिक का भारतीय टीम से बाहर होना तय, ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह appeared first on SportzWiki Hindi.