Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय और शिखर धवन से बेहतर टेस्ट ओपनर साबित हो सकते है ये 3 भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा. जिसका सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजी का पूरी तरह फेल हो जाना रहा. विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नही बना सका.

सलामी बल्लेबाज भी दोनों पारियों में असफल नजर आयी. वहीं भारत के पास ऐसे सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं जो मौजदा सलामी जोड़ी से बेहतर साबित हो सकते हैं.

3. फैज़ फज़ल  

फैज़ फज़ल पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में शानदार कर रहे हैं. विदर्भ के इस बल्लेबाज ने 2017-2018 में रणजी सीजन के दौरान 70.15 की औसत से 912 रन बनाए. जिसमें फैज़ ने पांच शतक लगाए. जबकि एक 206 रनों की सर्वोच्च पारी खेली. 32 वर्षीय फज़ल एक शानदार खिलाड़ी हैं. वह भारत के लिए टेस्ट में अच्छा कर सकते हैं.

2. पृथ्वी शॉ 

प्रथ्वी शॉ एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं. अपनी शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. पिछली बार भारतीय अंडर-19 टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में विश्वकप अपने नाम किया. जबकि इसके बाद आईपीएल में पृथ्वी ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. जिसके बाद इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया ए में उनका चयन हुआ.

जहां पृथ्वी की कुछ शानदार पारियां देखने को मिलीं. वहीं वेस्टइंडीज ए खिलाफ टेस्ट मैच में 169 गेंदों पर 188 रनों की पारी खेली. पृथ्वी एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर लगातार रन बनाए रहे हैं.

1. मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम इंडिया टेस्ट टीम में जगह बनाना डिजर्व करते हैं. कर्णाटक के मयंक ने लगभग सभी घरेलू रिकॉर्ड्स को 2017-18 के सीजन में तोड़ा है. मयंक ने 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए . जबकि भारतीय घरेलू सीजन का अंत मयंक ने 2141 रनों के साथ किया.

इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में भी उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं. मयंक भारतीय टेस्ट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा कर सकते हैं.

The post मुरली विजय और शिखर धवन से बेहतर टेस्ट ओपनर साबित हो सकते है ये 3 भारतीय बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.