Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश लीग : रियल ने गिरोना को 4-1 से मात दी

गिरोना| रियल मेड्रिड क्लब ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में गिरोना को 4-1 से मात दी। दोनों टीमों के बीच यह मैच एस्तादियो म्यूनिसिपल डे मोंटिलिवि स्टेडियम में रविवार देर रात खेला गया। सर्गियो रामोस, करीम बेंजेमा और गारेथ बेल ने रियल के लिए गोल किए। बेंजेमा ने टीम के लिए दो गोल किए।
बोर्जा गार्सिया ने 16वें मिनट में गोल कर गिरोना का खाता खोला, लेकिन 39वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर रामोस ने रियल के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में रियल ने पूरी तरह से अपना दबाव बनाया। बेंजेमा की ओर से 52वें और 80वें मिनट में तथा बेल की ओर से 59वें मिनट में किए गए गोल के साथ रियल क्लब ने इस मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की।

The post स्पेनिश लीग : रियल ने गिरोना को 4-1 से मात दी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.