Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अक्टूबर में वेस्टइंडीज करेगा भारत दौरा, 4 अक्टूबर से 11 नवम्बर के बीच होगा ये महामुकाबला

एशिया कप के बाद भारत एक बार फिर से एक और सीरीज खेलता हुए नज़र आएगा. भारत को अपने देश में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ चार अक्‍टूबर से 11 नवंबर तक टी-20, वनडे और टेस्‍ट सीरीज खेली होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के शेड्यूल की भी घोषणा कर दी है. इसके अलावा बोर्ड ने टीम की भी घोषणा कर दी है. टीम की कमान जेसन होल्डर के हाथों में हैं. आप को बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज को आपस में दो टेस्ट मैच, पांच वनडे मैच  और तीन टी-20 मैच खेले जाएँगे.
4 अक्टूबर से शुरू होगी ये सीरीज  

इस टूर में टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट में 4 से 8 अक्‍टूबर के बीच होगा. इसके बाद  12 से 16 अक्‍टूबर के बीच भारत और वेस्‍टइंडीज हैदराबाद में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.  टेस्‍ट सीरीज खत्म होने के बाद  दोनों टीमों के बीच 21 अक्‍टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू खेली जाएगी.

वन डे सीरीज में पहले 21 अक्‍टूबर को गुवाहाटी में होगा. इसके बाद  24 अक्‍टूबर को इंदौर, 27 अक्‍टूबर को पुणे, 29 अक्‍टूबर को मुंबई और 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा.

वन डे सीरीज खत्म होने के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को कोलकाता, दूसरा 6 नवंबर को लखनऊ या कानपुर में और तीसरा मैच 11 नवंबर को चेन्‍नई में खेला जाएगा.

आप को बता दे कि आज दोनों देशों के बीच 94 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 28 मैचों में जीत हासिल हुई है. जबकि उसे 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 46 मैच ड्रा रहें हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार ये दोनों देश कैसा प्रदर्शन करते हैं.

वेस्टइंडीज की टीम: 

सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, क्रैग ब्रैथवेट, रोस्टन चेस, शेन डॉविच, शैनन गेब्रियल, जाहमर हैमिल्टन, शिमरोन हेटमायर, शेई होप, अल्ज़ारी जोसेफ, कीमो पॉल, कियरन पॉवेल, केमर रोच और जोमेल वारिकेन, जेसन होल्डर.

The post अक्टूबर में वेस्टइंडीज करेगा भारत दौरा, 4 अक्टूबर से 11 नवम्बर के बीच होगा ये महामुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.