Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड: इन 4 भारतीय कप्तानो को कभी नहीं मिली टेस्ट मैच में हार, 2 आज भी टीम इंडिया का हिस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद अभी तक भारतीय टीम 523 मैच खेले हैं। इन मैचों में 33 कप्तान ने मिलकर भारतीय टीम की कप्तानी की है। भारत के पहले कप्तान सीके नायडू थे तो वर्तमान कप्तान विराट कोहली हैं।

किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश की कप्तानी करे। भारत के 33 कप्तानों में कुछ ऐसे भी कप्तान हैं जिन्हें टेस्ट मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भले ही टेस्ट ड्रा हो गई लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को हार नहीं मिली।

आईये ऐसे ही कप्तानों के बारे में जानते हैं:

नोट: सभी रिकॉर्ड 5 अगस्त 2018 तक के हैं।

1. हेमू अधिकारी

भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेलने वाले हेमू अधिकारी को अपने टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। 1959 में भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत की कप्तानी की थी।

यह मैच ड्रा हो गया था। उसके बाद उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके साथ ही वह पहले भारतीय कप्तान बन गए जिन्हें टेस्ट में हार नहीं मिली।

2. रवि शास्त्री

1987-88 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर थी। 4 टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मैच में चोट की वजह से चौथे टेस्ट में रवि शास्त्री को कप्तानी का मौका मिला। भारत ने इस मैच को अपनी स्पिन गेंदबाजी की बदौलत जीत लिया।

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नरेन्द्र हिरवानी ने इस मैच में 16 विकेट चटकाए थे। इसके बाद सर शास्त्री को कभी कप्तानी का मौका नहीं मिला और टेस्ट में उनका जीत प्रतिशत 100 है।

3. कृष्णमचारी श्रीकांत

कृष्णमचारी श्रीकांत ने 1989 में 4 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी की थी। यह वही सीरीज है जिसमें सचिन तेंदुलकर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

कराची, फैसलाबाद, लाहौर और सियालकोट में हुए सभी टेस्ट मैच ड्रा हो गए। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम पाकिस्तान में सीरीज नहीं हारी थी। इसके बाद श्रीकांत को कभी कप्तानी का मौका नहीं मिला।

4. अजिंक्य रहाणे

वर्तमान भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे को दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी मिली है और दोनों में टीम को जीत मिली है। उन्होंने पहली बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली की चोट की वजह से कप्तानी की थी।

उसके बाद जून 2018 में अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में कोहली को आराम देकर उन्हें कप्तानी मिली और टीम ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।

The post रिकॉर्ड: इन 4 भारतीय कप्तानो को कभी नहीं मिली टेस्ट मैच में हार, 2 आज भी टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.